आमेर राज्य सरकर की योजना अटल पथ योजनांतर्गत रुण्डल में भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की अनुशंसा पर रुण्डल में अटल पथ का शुभारंभ किया गया जो रुण्डल के मुख्य मार्गो से होते हुए लगभग 1.5 किलो मीटर की सड़क लगभग 2 करोड़ की लागत से बनेगी सरपंच मोहिनी पूरण मल यादव ने जेसीपी की पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया सरपंच ने इस योजना के लिए पूर्व विधायक सतीश पूनिया का बहुत बहुत आभार प्रकट किया साथ ही इस योजना से ग्राम पंचायत रुण्डल में होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी इस प्रकार की योजनाओं से गांव के विकास में एक अलग पहचान बनेगी गांव में स्वच्छ भारत मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा जिसके अंतर्गत गांव में और अधिक साफ सफाई देखने को मिलेगी
इस मौके पर उपसरपंच हीरा लाल सांवरिया, मगंल चन्द चांदोलिया, अर्जुन लाल दूसाद, वार्ड पंच दीपक अग्रवाल, नारायण लाल यादव, सुमित पारीक, राहुल यादव, आदि लोग मौजूद रहे






