Home » राजस्थान » झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 15 हजार की रिश्वत, हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 15 हजार की रिश्वत, हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

बारां/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बारां जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कवाई थाना में तैनात हेड कांस्टेबल रामनिवास को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी हेड कांस्टेबल ने परिवादी गिर्राज नागर के खिलाफ एक्ट की कार्रवाई करने और उसे झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की राशि आरोपी ने सीधे न लेकर गांव के ही दलाल हंसराज राठी पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम कोहनी, थाना कवाई के माध्यम से दिलवाई।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बारां को परिवादी की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कवाई थाने पर पदस्थापित हेड कांस्टेबल रामनिवास द्वारा परिवादी को परेशान किया जा रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने तथा झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने के बदले 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान हेड कांस्टेबल द्वारा 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग किया जाना सत्यापित हुआ। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। उप महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश मीना के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा के नेतृत्व में एसीबी चौकी बारां की टीम ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल रामनिवास को दलाल हंसराज राठी के माध्यम से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी टीम ने दलाल हंसराज राठी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी के नाम पर ठगी से रहें सावधान

एसीबी ने आमजन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जारी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में अभियोग या प्राथमिक जांच आदि दर्ज होने पर संबंधित व्यक्ति सीधे एसीबी से संपर्क कर अपना पक्ष एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। एसीबी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाता है। एसीबी ने यह जानकारी इसलिए महत्वपूर्ण बताई है ताकि लोग एसीबी के नाम पर डराकर की जाने वाली धोखाधड़ी जैसी घटनाओं का शिकार होने से बच सकें।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्य सचिव एवं एसएलबीसी अध्यक्ष की सह-अध्यक्षता में 170वीं एसएलबीसी बैठक आयोजित

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), राजस्थान के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक