पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (आईपीएस) ने बताया कि जिला जयपुर पूर्व क्षेत्र में अपहरण व लूट की वारदातों की रोकथाम हेतु व अपराधियों की तुरंत धड़ पकड करने के निर्देश दिये गये थे।
अपहरण व लूट की बढती वारदातों की रोकथाम हेतु व अपराधियों की तुरंत धड़ पकड हेतु आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में व आदित्य पुनियां सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर के सुपरविजन में आशुतोष सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व व श्यामप्रकाश उ.नि. के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तुरन्त घटना स्थलों के आस पास सीसीटीवी फुटेज चैक कर मुल्जिमों का पीछा कर सम्भावित ठिकानों पर लगातार निगरानी व दबिश देकर मुल्जिमों को डिटेन कर गिरफतार किया। मुल्जिमान को पीछा करते समय पुलिस से बचने के लिये नाले में कूदने व दीवार कुदकर भागने के दौरान पैरों में चोट आयी हैं।
घटना विवरण 01:
दिनांक 03.11.2025 को परिवादी खुमान सिह पुत्र राम सिह निवासी पेलोडाल पुलिस थाना भीम जिला राजसमन्द हाल किरायेदार म.न. 383 प्रेम नगर जगतपुरा जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि कल दिनांक 01.11.2025 को रात्रि समय लगभग 12.25 एएम पर मेरे रुम पर 04 व्यक्ति आये और मुझे गाडी में डालकर ले गये। मेरे साथ मारपीट करने लग गये फिर कहा कि तू हमें 5 लाख रुपये दे नहीं तो तुझे जान से मार देगें। मुझे मारते पीटते हुए नैनवा, बूदी की तरफ ले गये। रास्ते में मेरे फोनपे से पेट्रोल डलवाया। उन्होने रात भर मुझे जंगल मे रखा और मेरे साथ मारपीट की। डरा धमकाकर मेरे फोनपे से हर्षित नामक व्यक्ति को फोन पे में 48000 रुपये डाल लिये। उसके बाद मुझे टोंक स स्टेण्ड पर छोड गये। उन्होंने मुझसे कहा की तू पुलिस में रिपोर्ट करेगा तो हम तुझे जान से मार देंगे आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 580/25 धारा 115 (2), 126 (2), 140(3),309 (6),3(5) बीएनएस में दर्ज किया जाकर तफतीश श्यामप्रकाश उ.नि. के जुम्मे की गयी।
घटना विवरण 02-
दिनांक 06.11.2025 को परिवादी जगदीश सिह पुत्र चुनी लाल सिह राजपुरोहित निवासी ग्राम खाखुसर पोस्ट हादा तहसील कोलायत पुलिस थाना हादा जिला बिकानेर हाल निवासी दूदू जिला जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं अहमदाबाद हवाई अड्डे से शाम 5.30 बजे बैठा 7.15 जयपुर पहुँचा। मैं 7.45 पर एयरपोर्ट से बाहर आकर ओला मोटरसाईकिल की उसने मुझे दुर्गापुरा पुलिया के नीचे उतर दिया उसके बाद सफेद रंग की गाडी आयी। उसने बोला की आप कहां जा रहे हो तो मैंने कहा कि मुझे दो सौ फीट बाईपास अजमेर रोड जाना है उसने बोला मैं 150 रुपये आपको छोड दूगां। मैं बैठ गया उसके बाद गाडी दो सौ मीटर जाकर रोक दी, ड्राईवर बोला कि मेरा दोस्त आ रहा है उसके बाद चार आदमी आए और अन्दर घुसते ही मुझे दबोच लिया। मेरे मुहँ व आंखो पर पटी बांध दी फिर निवाई के पास मेरी आखें खोली। फिर बोले कि हमें बीस लाख रुपये चाहिए नही तो तुझे जान से मार देगें। मेरे फोन पे से 50,000 रुपये व 1,00,000 रुपये उन्होंने ऑनलाईन डलवा लिये। फिर निवाई में ए टी एम पर पैसा निकालने के लिए गये। हाईवे पर चढ़े चाकसू कि तरफ आ गये रात भर घुमते रहे फिर सुबह 7 बजे चाकसू के पास पटक गये। इस दौरान उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर मेरा फोन, मेरी सोने की अंगुठी, चांदी का कडा व एटीएम कार्ड ले गये। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 588/25 धारा 115(2),126(2), 140(3),309 (6),3(5), 61 (2) बीएनएस में दर्ज किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा किये गये प्रयास गठित पुलिस टीम द्वारा थाना जवाहर सर्किल क्षेत्र में हुई दो लगातार अपहरण व लूट की घटनाओं का मौका मुआयना कर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे व अपराधियों के आने जाने के रास्तों पर निगरानी कर मुखबिर खास मामूर किये जाकर अभियोग संख्या 580/25 में घटना कारित करने वाले आरोपीगण शाहरूख खान उर्फ नानिया, नितिनपुरी, सलीम, शहजाद, गोविन्द बड़ियार व हर्षित नायक की पहचान कर डिटेन कर पूछताछ की गई। आरोपी गोविन्द बड़ियार द्वारा साजिश रचकर अपने ही गांव के रहने वाले परिवादी श्री खुमान सिंह के मकान की लोकेशन आरोपीगण शाहरूख खान उर्फ नानिया, नितिनपुरी, सलीम, शहजाद को देकर परिवादी का अपहरण करवाया गया तथा परिवादी के साथ मारपीट कर 48000 रुपये रूपये अपने साथी आरोपी हर्षित नायक के खातें ने ट्रांसफर करवाना बताया। जिस पर मुल्जिमान शाहरूख खान उर्फ नानिया, नितिनपुरी, सलीग, शहजाद को आई ओ द्वारा बापर्दा गिरफ्तार किया गया जो वर्तमान मे जे.सी. कम पी.सी. रिमाण्ड पर न्यायिक अभिरक्षा में हैं तथा अन्य दो मुल्जिमान गोविन्द बड़ियार व हर्षित नायक वर्तमान में पी.सी. रिमाण्ड पर हैं। जिनसे बरामदगी की जा रही है। मुल्जिमान शाहरूख खान उर्फ नानिया, नितिनपुरी, सलीम ने अपने पूछताछ पर दिनांक 05.11. 2025 को अपने साथ शशिकान्त के साथ मिलकर दुर्गापुरा से परिवादी श्री जगदीश सिह का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर उससे लूट करना भी बताया।
अभियोग संख्या 588/25 मे भी गठित पुलिस टीम द्वारा थाना जवाहर सर्किल क्षेत्र में दो लगातार हुई अपहरण व लूट की घटनाओं का मौका मुआयना कर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे व अपराधियों के आने जाने के रास्तों पर निगरानी कर मुखबिर मामूर किये जाकर मुखबिर की सूचना पर मुल्जिम शशिकान्त को डिटेन किया गया जाकर मुल्जिम को बाद पूछताछ बापर्दा गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम के कब्जे से वरवक्त घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया। मुल्जिम शशिकान्त वर्तमान में जे. सी. कम पी.सी. रिमाण्ड पर न्यायिक अभिरक्षा में है। मुल्जिम शशिकान्त द्वारा उक्त वारदात अपने साथी शाहरूख खान उर्फ नानिया, नितिनपुरी, सलीम के साथ कारित करना बताया है। जो पूर्व में अभियोग संख्या 580/25 मे बापर्दा गिरफ्तार हैं। मुल्जिमान बहुत ही अव्वल दर्जे के बदमाश हैं। जिनमें से मुल्जिम शाहरुख खान अभी 15 दिन पहले जेल से छूटा है। मुलिजमान के खिलाफ पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हैं।
गठित टीम :-
1.आशुतोष सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर सकिल जयपुर पूर्व
2.श्यामप्रकाश उ.नि. पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
3. रामराज एएसआई पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
4. राजेशकुमार कानि. न. 6249 पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
5. लोकेन्द्रसिहं कानि. न. 7590 पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
6. हरिओम कानि. न. 3907 पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
7. हरि पंवार कानि.न. 8543 पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
8.मुकेश कुमार कानि.न. 12151 पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
9.आशीष कुमार कानि.न. 12821 पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
10. मुकेश कुमार कानि. न. 6227 पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व
नाम पता मुल्जिम
1. हर्षित नायक पुत्र शम्भू नायक जाति नायक उम्र 21 साल निवासी मकान नम्बर 4 ई/41 उडिया बस्ती संजय नगर थाना विज्ञान नगर कोटा
2. गोविन्द बड़ियार पुत्र तेजाराम बडियार, जाति सालवी, उम्र 21 साल, निवासी गांव पाटियभीम, पुलिस थाना भीम, जिला राजसमन्द
3. नितिनपुरी पुत्र रामवीर, जाति गोस्वामी, उम्र 21 साल, निवासी बडौदा मेव, थाना बड़ौदा मेव,
जिला अलवर हाल किरायेदार फ्लैट नं0 621, उत्सव अपार्टमेन्ट, पुलिस थाना प्रताप नगर, जयपुर
4.शहजाद पुत्र अकबर अली, जाति मुसलमान, उम्र 26 साल, निवासी ग्राम पोस्ट निसुरा, तहसील टोडाभीम, थाना बालघाट, जिला करौली
5.शाहरूख खान उर्फ नानिया पुत्र शकुर मोहम्मद, जाति मुसलमान, उम्र 22 साल, निवासी गुडादेवजी, तहसील नैनवा, थाना नैनवा, जिला टोंक हाल उड़िया बस्ती, संजय नगर, थाना विज्ञान नगर, कोटा
6.सलीम पुत्र छोटू खों जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी देशवाली मोहल्ला के पास थाना नुक्कड जिला टोक हाल किरायेदार म न 231 ए गणगोरी बाजार स्टेण्ड थाना नाहरगढ जयपुर
7.शशिकान्त पुत्र ओम प्रकाश जाति ब्राहम्ण उम्र 24 साल निवासी हातोडी पुलिस थाना वैर जिला भरतपुर हाल किरायेदार जयपुरिया अस्पताल के पास यादव डेयरी के पीछे मालवीय नगर जयपुर।





