Home » राजस्थान » 10 हजार लेकर हिस्ट्रीशीटर को दिए थे बिजनेसमैन के नंबर:आरोपी को विदेश में सेटल करने का भी दिया था ऑफर; इंस्टाग्राम पर करता था चैट

10 हजार लेकर हिस्ट्रीशीटर को दिए थे बिजनेसमैन के नंबर:आरोपी को विदेश में सेटल करने का भी दिया था ऑफर; इंस्टाग्राम पर करता था चैट

गैंगस्टर रोहित गोदारा और हिस्ट्रीशीटर राहुल को बिजनेसमैन के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने वाले वाले अजित बन्ना ने 10 हजार रुपए लिए थे। सीकर की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने अजित बन्ना को 7 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में रुपए लेने की बात कही है।

फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि आरोपी अजित बन्ना अभी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है, जिससे पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।

दरअसल 11 सितंबर को बिजनेसमैन बाबूलाल जाट ने सीकर के फतेहपुर कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया कि उनके पास 10 सितंबर को विदेशी नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम राहुल रिणाउ बताया और कहा कि उसे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कहा कि बाबूलाल थोरी (सरपंच) को कॉल करके कहो कि 2 करोड़ की फिरौती दो। नहीं तो हम बाबूलाल और उसके बेटे मोहित को उठा ले जाएंगे या गोली मार देंगे।

उसी रात 4 ऑडियो मैसेज आए

उसी रात बाबूलाल के बेटे मोहित के वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज आया। ऑडियो मैसेज में भी गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। रात 10:30 बजे भी बाबूलाल के नंबर पर चार ऑडियो मैसेज आए। इनमें भी बाबूलाल और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार इस केस में इन्वेस्टिगेशन कर रही थी।

हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ, जिसने अजित को 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे।
हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ, जिसने अजित को 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राहुल से जुड़े करीब 50 से 70 लोगों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस को एक बड़ा क्लू मिला। एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसके अकाउंट में 10 हजार रुपए अजित उर्फ अज्जु बन्ना ने मंगवाया हैं। ऐसे में जब पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू किया तो सामने आया कि यह अमाउंट हिस्ट्रीशीटर राहुल ने किसी के जरिए अजित के लिए ही युवक के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए थे।

मौसी के घर रह रहा था अजित

इस पर पुलिस रिणाउ गांव में पहुंची। यहां पुलिस ने आरोपी अजित उर्फ अज्जु बन्ना की मौसी के घर पर दबिश दी। आरोपी अजित वहां से भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। अजित पिछले कई सालों से अपनी मौसी के घर पर ही रह रहा था।

हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ खुद भी रिणाउ गांव का रहने वाला है। उसने करीब डेढ़ 2 साल पहले अपनी बहन की शादी की थी। तब से अजित उसके संपर्क में था। राहुल बहन की शादी के बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश चला गया। यहां पर वह रोहित गोदारा के संपर्क में आया।

रोहित गोदारा विदेश में बैठकर फिरौती के लिए लोगों को धमकाता है।
रोहित गोदारा विदेश में बैठकर फिरौती के लिए लोगों को धमकाता है।

विदेश में सेटल करने का दिया था ऑफर

राहुल ने इंस्टाग्राम पर चैट के जरिए फतेहपुर इलाके के बड़े बिजनेसमैन और हाई प्रोफाइल लोगों के नंबर उनकी रेकी करने के लिए अजित से कहा था। इसके बदले राहुल ने अजित को अच्छा पैसा और विदेश में सेटल करने का ऑफर दिया।

नंबर देने के बदले राहुल ने अजित के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस को शक है कि अन्य भी कई लोगों के नंबर अजित ने हिस्ट्रीशीटर राहुल को दिए थे।

फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया

बता दें कि हिस्ट्रीशीटर राहुल वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग का एक्टिव सदस्य है। राहुल सीकर के फतेहपुर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, लेकिन मर्डर के मामले में जब बीकानेर जेल में बंद था। उसे पैरोल मिली तो वह बाहर आने के बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था।

सीकर के खाटूश्यामजी और फतेहपुर इलाके में करीब आधा दर्जन लोगों को रोहित गोदारा गैंग के जरिए फिरौती के लिए धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में बुधवार को सीकर के कई थाना इलाकों में एटीएस, SOG, एजीटीएफ सहित कई अन्य सुरक्षा एजेंसीज ने भी गैंगस्टर्स से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय