Home » राजस्थान » कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को मिलेगा निकाय चुनाव में फायदा: मदन राठौड़

कांग्रेस की अंतर्कलह से भाजपा को मिलेगा निकाय चुनाव में फायदा: मदन राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद सामने आए विवाद और अंतर्कलह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की चिंता करने के बजाय पहले अपने घर में मचे घमासान को संभालना चाहिए। राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस की आपसी खींचतान का सीधा लाभ निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगा और पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में टिकट को लेकर नाराजगी और डैमेज कंट्रोल की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि “भाजपा में डैमेज हुआ ही नहीं तो कंट्रोल कैसा?” उन्होंने कहा कि भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला है, वे भी संगठन के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं, बल्कि विचार और संगठन आधारित पार्टी है। पार्टी में पद से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा राष्ट्र है। टिकट की अपेक्षा रखने वाले कार्यकर्ता भी संगठन की विचारधारा से जुड़े हैं और आने वाले समय में पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।

महिला सशक्तिकरण के नारे और कांग्रेस की हकीकत पर सवाल

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर सामने आए विवाद का उल्लेख करते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने की बात करती है, लेकिन जयपुर में पार्षद का टिकट नहीं मिलने के बाद युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है।

उन्होंने कांग्रेस के महिला सशक्तिकरण के नारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती रही है, उसी पार्टी में यदि किसी महिला कार्यकर्ता को टिकट के लिए अपने व्यक्तिगत राजनीतिक योगदान और नेताओं के लिए किए गए कार्यों का हवाला देना पड़े तो यह गंभीर स्थिति है। राठौड़ ने सवाल उठाया कि कांग्रेस में टिकट कार्यकर्ता की योग्यता, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर मिलता है या व्यक्तिगत समीकरणों और राजनीतिक एहसानों के आधार पर।

भाजपा संगठन की ताकत पर भरोसा

राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जनता के विश्वास की जीत होगी। भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव मैदान में जनता के बीच सक्रिय है, जबकि कांग्रेस टिकट वितरण के बाद उपजे विवाद और आपसी खींचतान में उलझी हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह, टिकटों को लेकर खींचतान और कार्यकर्ताओं की नाराजगी से साफ है कि पार्टी का जमीनी आधार कमजोर हुआ है। बीकानेर में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना का हवाला देते हुए राठौड़ ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं के असंतोष की स्थिति सामने आती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए चेतावनी साबित होंगे। प्रदेश की जनता अब आरोप-प्रत्यारोप और आपसी कलह के बजाय विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व चाहती है। भाजपा इसी विश्वास और संगठनात्मक ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

रायसर थाना क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी पकड़ी:70 लीटर शराब जब्त कर आरोपी हनुमान को गिरफ्तार किया, भट्टी भी नष्ट की

जयपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम और रायसर थाना पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम