Home » राजस्थान » भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी जनजागरण अभियान

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी जनजागरण अभियान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक मिथिलेश गौतम ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता सैनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती देश—प्रदेश में मना रही है।बिरसा मुंडा ने 25 वर्ष की अल्पायु में भारत की स्वतंत्रता,सामाजिक सुधार और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए महान बलिदान दिया था।बिरसा मुंडा ने न केवल अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया,बल्कि जनजातीय समाज में समरसता,स्वाभिमान और धर्मांतरण के विरोध का भी सशक्त आंदोलन चलाया।उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।भाजपा हमेशा से राष्ट्रनायकों और “अननोन हीरोज” को सम्मान देने का कार्य करती आई है।उसी कड़ी में 9 से 15 नवम्बर तक प्रदेशभर में “जनजागरण अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 13, 14 और 15 नवम्बर को भाजपा जनजाति वर्ग के सैनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के साथ दीपोत्सव मनाएगी। 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर डूंगरपुर में विशाल जनजाति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम ने बताया कि जनजागरण अभियान के तहत टाउन हॉल मीटिंग्स,निबंध प्रतियोगिताएं,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं,भाषण प्रतियोगिताएं सहित विभिन्न आयोजन आयोजित किए जाएंगे।इनके माध्यम से युवाओं और समाज के सभी वर्गों को बिरसा मुंडा जी के जीवन दर्शन से जोड़ा जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।भाजपा सरकार ने ही देश में सबसे पहले जनजातीय मंत्रालय की स्थापना की तथा जनजातीय आयोग का गठन किया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना आदि के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा,सड़क और विद्युत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। गौतम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, राणा पुंजा भील,गोविंद गुरु जैसे वीरों के योगदान को अब इतिहास के सही परिप्रेक्ष्य में देश के समक्ष लाना भाजपा का कर्तव्य है।यही इस जनजागरण अभियान का मूल उद्देश्य है।

भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के लिए जनजाति समाज के लोगों ने सबसे पहले अपने प्राणों की आहुतियां दी थी,लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बनने वाली सरकारों ने इन स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान, इनकी शौर्यगाथाएं,इनकी राष्ट्र प्रेम की भावना,राष्ट्र के प्रति लगाव,त्याग, बलिदान को दरकिनार करते हुए इनको सिर्फ वोटबैंक मना गया।देश में अटल बिहारी जी ने इन वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए विशेष कार्य शुरू किए। इन वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम भाजपा ने किया।अटल पथ से लेकर नमो पथ पर इन वर्गों का विकास देखने को मिला है।मोदी सरकार ने जनजातीय मंत्रालय के बजट को 247 फीसदी बढ़ाने का काम किया।अब बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा जनजाति समाज के लोगों के इस बलिदान को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय