Home » राजस्थान » 14 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन

14 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन

भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नागरिकों को उनके वित्तीय अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं अनक्लेम्ड जमा राशियों से संबंधित जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “आपकी पूँजी,आपका अधिकार” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर राज्यभर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

आपकी पूँजी,आपका अधिकार अभियान के चतुर्थ चरण के अंतर्गत जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में शुक्रवार 14 नवम्बर 2025 को जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर का आयोजन जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति,राजस्थान के मार्गदर्शन में किया जाएगा।आयोजन में सभी प्रमुख बैंक,बीमा कंपनियां,पेंशन संस्थान, प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड और अन्य वित्तीय संस्थान अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक एम.अनिल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनकी अवैतनिक जमा,बीमा दावे,लाभांश,शेयर एवं म्यूचुअल फंड निवेश से संबंधित अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही नागरिकों को इन दावों के निपटान की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी तरीके से समझाने के लिए शिविर में विशेष सहायता काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

इन काउंटरों पर उपस्थित विशेषज्ञ टीम द्वारा नागरिकों को उनके केवाईसी दस्तावेज अपडेट,दावा प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन एवं सबमिशन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।नागरिकों को उनकी निष्क्रिय या लंबित जमा पूंजी को प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं वित्तीय संस्थानों के अधिकारी आमजन को उनके निवेश संबंधी अधिकारों और वित्तीय दावों के प्रति जागरूक करेंगे।साथ ही वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी जानकारी,ब्रोशर एवं गाइडलाइन वितरित की जाएंगी।

अग्रणी बैंक प्रबंधक गणेश कुमार एवं राजेश आर.जैन ने बताया कि शिविर में नागरिकों के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा “सुरक्षित निवेश और धोखाधड़ी से बचाव” विषय पर भी जानकारी दी जाएगी,ताकि निवेशक अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सजग रहें।राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति,राजस्थान ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएँ और अपनी पूंजी से संबंधित अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लें।

उल्लेखनीय है कि “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में 31 दिसम्बर 2025 तक ऐसे अनेक शिविरों का आयोजन चरणबद्ध रूप से किया जाएगा,जिससे नागरिकों को निष्क्रिय या अनक्लेम्ड वित्तीय संपत्तियों के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें समयबद्ध सहायता मिल सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय