Home » राजस्थान » जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत:SMS हॉस्पिटल में 7 दिन बाद दम तोड़ा, आरोपियों ने घर के बाहर सरियों से किया था हमला

जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत:SMS हॉस्पिटल में 7 दिन बाद दम तोड़ा, आरोपियों ने घर के बाहर सरियों से किया था हमला

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में 3 नवंबर को जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत हो चुकी है। युवक ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार को युवक का अंतिम संस्कार होगा। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 3 नवंबर को मोनिस नायक पुत्र शंकर लाल नायक निवासी मोहल्ला नायकान, अरिहंत हॉस्पिटल के पास के साथ आरोपी लक्की और नितेश द्वारा पत्थरों और सरिए से उसके घर के बाहर सड़क पर जानलेवा हमला किया।

इससे वह गंभीर घायल हो गया। इसे पहले सीकर के एसके हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए जयपुर के SMS हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां पर उसे आईसीयू में एडमिट किया गया। जहां वह बेहोशी की हालत में था।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में दोनों आरोपी लक्की नायक (20) पुत्र विनोद कुमार और नितेश नायक (23) पुत्र विनोद कुमार को 8 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय