Home » राजस्थान » नाकाबंदी तोड़ भागी कार, पकड़ा तो मिली अवैध शराब; 2 आरोपी गिरफ्तार

नाकाबंदी तोड़ भागी कार, पकड़ा तो मिली अवैध शराब; 2 आरोपी गिरफ्तार

खेरवाड़ा: उदयपुर जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़ भाग रहे तस्करों का पीछा कर कार से 2 लाख की अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खेरवाड़ा पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की.

इस दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक बिना नंबर की कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. इस दौरान कार सवार बदमाश नाकाबंदी तोड़ खेरवाड़ा की ओर भागे. तभी पुलिस ने कार का पीछा करते हुए कार को टक्कर मारकर रोका. वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर खेरवाड़ा थाना परिसर लाकर जांच की तो कार में विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब के कार्टन व बोतले पाई गई.

पुलिस ने कार में रखी दो गुजरात व एक राजस्थान नंबर की नम्बर प्लेट बरामद की. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लाख की अवैध शराब जब्त कर आरोपी ललित कलाल निवासी देवगांव व प्रेम पटेल निवासी बड़ावली को गिरफ्तार किया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines