ब्यावर: रानी सागर स्थित रोशनी मिनरल फैक्ट्री से सोमवार को गुमशुदा हुए एक 31 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को फैक्ट्री के पास ही स्थित एक कुएं में मिला. कुएं में युवक की लाश होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया.
मौके पर उपस्थित मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान समस्तीपुर बिहार हाल निवासी रानी सागर नीमली रिको अजमेर रोड ब्यावर निवासी मोहम्मद नबाब पुत्र नवाजी के रूप में की. शव की पहचान होने के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया.
जहां पर परिजनों की और से दी गई तहरीर के आधार पर एएसआई चेतन सिंह ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 149






