Home » राजस्थान » जोधपुर में 17 दिन के बच्चे की हत्या:4 मौसियों ने हाथ-पैर तोड़कर मार डाला, बाल भी नोंचे

जोधपुर में 17 दिन के बच्चे की हत्या:4 मौसियों ने हाथ-पैर तोड़कर मार डाला, बाल भी नोंचे

जोधपुर में 17 दिन के मासूम की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। नवजात की 4 मौसियों पर बच्चे के मर्डर का आरोप है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बच्चे के पिता का आरोप है कि मासूम के पहले हाथ-पैर तोड़े फिर गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाल भी नोंच डाले। पुलिस मर्डर की जांच जादू-टोने के एंगल से भी कर रही है।

मामला नेहरू नगर कॉलोनी का है। रातानाडा एसएचओ रामकृष्ण ने बताया कि उन्हें हत्या की सूचना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली थी।

17 दिन का मासूम,जिसकी हत्या की गई थी।
17 दिन का मासूम,जिसकी हत्या की गई थी।

मां बाथरूम में गई, पीछे से हत्या की जानकारी के अनुसार सांसियों की ढाणी गुजरावास की रहने वाली सुमन करीब डेढ़ महीने पहले डिलीवरी के लिए पीहर आई थी। पति पूनाराम ने बताया कि उसने 17 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार रात को सुमन बाथरूम में थी तो उसकी चार बहनों ने उसके बेटे प्रत्युक्ष की हत्या कर दी।

इसी घर में बच्चे की हत्या हुई है। पड़ोसियों के अनुसार इस घर की महिलाएं जादू-टोना भी करती हैं। अक्सर घर के बाहर नींबू-मिर्ची आदि पड़े मिलते थे।
इसी घर में बच्चे की हत्या हुई है। पड़ोसियों के अनुसार इस घर की महिलाएं जादू-टोना भी करती हैं। अक्सर घर के बाहर नींबू-मिर्ची आदि पड़े मिलते थे।

हाथ-पैर तोड़कर गला दबाया- पिता

पिता ने बताया- बेटे की मौत की खबर पत्नी ने शुक्रवार रात साढ़े 3 बजे दी थी। उसने कहा मेरी बहनों ने मिलकर आपके बच्चे को मार दिया। पहले मुझे लगा झगड़े में गिरा दिया होगा।

बाद में पता चला कि मेरे बेटे का मुंह दबाकर हाथ-पैर तोड़ दिए। आरोपी मौसियों को अपनी बहन से जलन होती थी कि इसके दो बच्चे हो गए, घर बस गया। वो चारों कुंवारी हैं।

जानकारी के अनुसार सुमन के पिता दिल्ली में एयरफोर्स में हैं। उनके 7 बेटियां और एक बेटा है। जिस बच्चे की हत्या हुई है वो उनकी दूसरे नंबर की बेटी का था।

चारों मौसी हिरासत में, FIR दर्ज

एसएचओ ने बताया कि बच्चे के पिता को अपनी सालियों पर शक है। इस मामले में एफआईआर की गई है। वहीं, जानकारी के अनुसार चारों आरोपी मौसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है। जादू-टोने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। आरोप है कि घर के मालिक हरिराम जब भी दिल्ली से आते हैं तो मां-बेटियां उनसे लड़ती हैं।
पड़ोसियों ने बताया कि परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। आरोप है कि घर के मालिक हरिराम जब भी दिल्ली से आते हैं तो मां-बेटियां उनसे लड़ती हैं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास