Home » राजस्थान » मंदिर में जल रहे दिए से घर में लगी आग:अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के आभूषण गल गए, घर में रखा सामान राख

मंदिर में जल रहे दिए से घर में लगी आग:अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के आभूषण गल गए, घर में रखा सामान राख

अजमेर के कोटड़ा खाटू श्याम विहार कॉलोनी में शनिवार को घर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरे कमरे में आग की लपटें फैलने लगी।

जिसके कारण अलमारी में रखें सोने-चांदी के जेवरात गल गए। साथ ही अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

मंदिर में जल रहे दिए के कारण घर में आग लगी थी। सूचना पर पहुंची हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आग लगने के कारण अलमारी में रखें सोने-चांदी के जेवरात गल गए। साथ ही अन्य सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने के कारण अलमारी में रखें सोने-चांदी के जेवरात गल गए। साथ ही अन्य सामान जलकर राख हो गया।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भागचंद ने बताया कि शनिवार को विभाग को कोटड़ा स्थित खाटू श्याम विहार कॉलोनी में रहने वाले कैलाश रावत के घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर विभाग से करीब एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। मौके पर घर के कमरे में आग लगी हुई थी। कड़ी मशक्कत कर काबू पाया गया।

अग्निशमन कर्मचारी ने बताया कि आग लगने के कारण पीड़ित मकान मालिक कैलाश रावत का काफी सामान जलकर राख हो गया। अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात भी गल गए। मकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास