Home » राजस्थान » ब्रहमपुरी क्षेत्र में लेपर्ड की सूचना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई मारपीट सामने आने पर देर रात तक तलाशी अभियान जारी अभियुक्तों पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज

ब्रहमपुरी क्षेत्र में लेपर्ड की सूचना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई मारपीट सामने आने पर देर रात तक तलाशी अभियान जारी अभियुक्तों पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज

ब्रहमपुरी स्थित गूर्जर की घाटी क्षेत्र में 15 नवम्बर को लेपर्ड देखे जाने की सूचना पर नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रघुवेन्द्र सिंह राठौर तत्काल मौके पर पहुंचे। लेपर्ड सीढ़ियों के नीचे नाली में बैठा हुआ मिला। भीड़ एकत्र होने पर पुलिस की सहायता से भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया।

लेपर्ड स्वयं ही पास स्थित जंगल की ओर चला गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी राठौर तक मौके पर रुके ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लेपर्ड वापस न आए। उसी दिन रात लगभग 9 बजे लेपर्ड से मारपीट का एक विडियो सामने आने पर वन विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया। लेपर्ड की संभावित चोटों और उसके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम को उसी रात जंगल में तलाश के लिए भेजा गया। रात्रिकालीन तलाशी के दौरान लेपर्ड कहीं भी नहीं मिला।

आज दिन में भी लेपर्ड की निरंतर तलाश जारी है। विभाग ने बताया कि लेपर्ड के साथ मारपीट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर भीड़ न जुटाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि समय पर सुरक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

27 पहले मर गया था ताराचंद, वह दिखा स्कूटर चलाते हुए, फोटो खींचकर दे दिया कोर्ट में

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाली अजीबोगरीब घटना सामने आई है. क्योंकि जिसे सिस्टम मरा हुआ