जयपुर S.I. भर्ती 2021 को राजस्थान उच्च न्यायालय की सिंगल बैंच द्वारा रद्द करने के दिए गए फैसले के खिलाफ राजस्थान की BJP सरकार द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील दायर करना सरकार की कथनी और करनी में अंतर को स्पष्ट करता है,भजनलाल जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने यह अपील दायर करके यह भी जाहिर कर दिया कि किसी भी भर्ती में भ्रष्टाचार हुआ है तो भाजपा उस भ्रष्टाचार का साथ देने के लिए भी मजबूती से खड़ी है, जिस दिन S.I. भर्ती को रद्द करने का फैसला आया उसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री ने इस भर्ती को रद्द करने का श्रेय लिया और सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि उनके साथ गठित जांच एजेंसी के परिणामस्वरूप यह संभव हुआ है तथा सरकार अब इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेगी मगर अब खुद सरकार ने हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील कर दी जो दुर्भाग्यपूर्ण है , यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कही,बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा -2023 के चुनाव से पहले स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में पेपर लीक,भर्ती घोटालों का जिक्र करते हुए युवाओं के साथ न्याय करने की बात कही मगर अब मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि पेपर लीक में हुए भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का खड़े रहना ही न्याय है ?
सांसद ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तंज कसते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री को यह कहना चाहता हूं कि जब पूरे कुएं में ही भांग पड़ी थी तो फिर ऐसी अपील का क्या औचित्य है ?
विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
सोमवार को विशेष शिक्षकों की प्रत्येक पीओ स्तर पर विशेष शिक्षक नियुक्त करने तथा अध्यापक भर्ती 2025 में न्युनतम 5 हजार विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकालने की मांग को लेकर आंदोलित अभ्यर्थियों ने सांसद हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन दिया , बेनीवाल ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग पर सरकार को सकारात्मक संज्ञान लेना चाहिए |
पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा व नरेश मीणा ने की सांसद से मुलाकात
राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा व युवा नेता नरेश मीणा ने सांसद हनुमान बेनीवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करके कई विषयों पर चर्चा की|







