Home » राजस्थान » जयपुर आएंगी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर:वेदांता पिंकसिटी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगी, 15 हजार से अधिक रनर्स होंगे शामिल

जयपुर आएंगी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर:वेदांता पिंकसिटी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगी, 15 हजार से अधिक रनर्स होंगे शामिल

वेदांता पिंकसिटी हाफ मैराथन 2025 का 10वां संस्करण इस बार और भी खास होने जा रहा है, क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस प्रतिष्ठित आयोजन का अंतरराष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। वह 30 नवंबर 2025 को जयपुर के महल रोड स्थित एनआरआई चौराहे से मैराथन को औपचारिक रूप से फ्लैग-ऑफ करेंगी।

पिछले एक दशक में यह मैराथन देश के प्रमुख सामुदायिक फिटनेस आयोजनों में शामिल हो चुकी है। इस साल इसमें भारत और विदेशों से 15,000 से अधिक धावक भाग लेंगे। बड़े पैमाने पर आयोजित यह आयोजन न केवल खेल और फिटनेस को प्रोत्साहित करता है, बल्कि सामाजिक उद्देश्य को भी मजबूती देता है।

यह अभियान देश में बेहतर पोषण, स्वास्थ्य के लिए काम करता

वेदांता का मुख्य उद्देश्य इस मैराथन के माध्यम से अपनी सामाजिक मुहिम रन फॉर जीरो हंगर को आगे बढ़ाना है। यह अभियान देश में बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सुधार और समावेशी भविष्य निर्माण की दिशा में काम करता है। हरमनप्रीत कौर की उपस्थिति इस मुहिम को नई ऊर्जा और व्यापक पहचान देगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सबसे प्रभावशाली महिला एथलीटों में से एक, हरमनप्रीत कौर इस आयोजन में प्रेरणा और आकर्षण दोनों के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस मैराथन का आयोजन एनी बॉडी कैन रन (ABCR) द्वारा किया जा रहा है। वेदांता एक मुख्य समर्थक के रूप में इससे जुड़ा है, जबकि फिनोवा कैपिटल इसमें पावर पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय