Home » राजस्थान » उधारी के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद:बदमाशों ने रात को दुकान में लगाई आग, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

उधारी के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद:बदमाशों ने रात को दुकान में लगाई आग, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर रेंज के फलोदी जिले की लोहावट थाना पुलिस ने किराणा दुकान में आग लगाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर दुकान मालिक से हुए विवाद के बाद दुकान में आग लगा दी थी।

बता दें कि घटना 15 नवंबर की शाम की है। भोजाकोर निवासी सुमेरबन की दुकान महादेव किराणा स्टोर में आग लगा दी गई थी। प्रार्थी ने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 9 बजे उसे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर उसने देखा कि पेट्रोल छिड़ककर दुकान को आग के हवाले कर दिया गया था, जिससे काफी नुकसान हुआ।

पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम पुत्र सोनाराम भील, मुकनाराम उर्फ मुकेश पुत्र पेंपाराम मेघवाल और मुकेश पुत्र भैरूलाल सेवग को गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन