Home » राजस्थान » जोधपुर में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगा:SSC विभाग में जान पहचान होने का झांसा दिया, पैसे वापस मांगे तो धमकियां दी

जोधपुर में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगा:SSC विभाग में जान पहचान होने का झांसा दिया, पैसे वापस मांगे तो धमकियां दी

जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से 6 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामनगर रामपुरा भाटियान निवासी हडमानराम (25) पुत्र जगदीश जाट ने पुलिस को बताया- जून 2023 में करना राम उर्फ करन चौधरी, निवासी आचिणा (नागौर), जो जोधपुर में पेगासस करियर अकादमी चलाता है। उसने एलडीसी पद पर सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।

नौकरी पक्की करवाने का झांसा दिया

आरोपी ने कहा कि एसएससी विभाग में उसके जान-पहचान वाले अधिकारी हैं। पैसे देने पर नौकरी पक्की करवा देगा। हडमानराम के अनुसार करन चौधरी ने जून 2023 से जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग किश्तों में 6 लाख रुपए लिए। इनमें से 4 लाख 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। 1 लाख 90 हजार रुपए नकद दिए गए।

पैसे वापस मांगे तो धमकियां दी

तय समय के बाद भी नौकरी नहीं मिली और आरोपी टालमटोल करता रहा। जब पीड़ित ने अपनी राशि लौटाने को कहा तो आरोपी ने धमकियां दीं। हडमानराम ने बताया कि करन चौधरी ने कई बार गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरे प्रकरण से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित है।

पुलिस को सबूत सौंपे

पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ वॉट्सएप चैट, ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट और धमकी वाले वीडियो पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने ब्याज पर कर्ज लेकर ये रकम दी थी। अब पैसे नहीं मिलने से पूरा परिवार आर्थिक तंगी में है। माता-पिता की तबीयत खराब रहने लगी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय