पाटन पुलिस ने सोमवार को एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर इंद्राज गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
पाटन थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर इंद्राज गुर्जर गोविंदाला थाना पाटन का निवासी है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार और फिरौती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
आरोपी के खिलाफ पाटन, नीम का थाना सदर, कोतवाली नीम का थाना, सरुंड (जयपुर ग्रामीण), पनियाला, कोटपूतली-बहरोड़ और उदयपुरवाटी सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जयपुर स्थित जिला कारागार में दाखिल करवाया गया है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 53






