Poola Jada
Home » राजस्थान » प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर पकड़ा, 12 बदमाश पहले पकड़े जा चुके

प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर पकड़ा, 12 बदमाश पहले पकड़े जा चुके

प्रॉपर्टी डीलर मनोज नानकानी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर पकड़ा। दोनों आरोपी मारपीट के समय घटना स्थल पर मौजूद थे। मामले में 12 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके है, जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है।

एएसआई जयलाल ने बताया- 30 सितंबर 2025 को इशिका नानकानी ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित महिला ने बताया था कि उसके पति मनोज पर जमीनी विवाद में जानलेवा हमला किया गया है।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर फायसागर रोड जगदंबा कॉलोनी निवासी विपिन अरोड़ा (34) पुत्र नारायण सिंह अरोड़ा और छोटी नागफनी निवासी मोहम्मद जावेद (23) पुत्र मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर पकड़ा है। दोनों आरोपी मारपीट के वक्त घटना स्थल पर मौजूद थे। मामले में अनुसंधान जारी है।

यह था मामला घटना 30 सितम्बर को ज्ञान विहार काॅलोनी के नक्षत्र अपार्टमेंट के पास हुई थी। पत्नी इशिका ने रिपोर्ट देकर बताया था कि दोपहर सवा दो बजे जगदीश सिंह रावत का कॉल आया और जमीन का नाप-चौप करने के लिए नक्षत्र अपार्टमेंट के पास खेत पर बुलाया। पति मनोज रेंज रोवर कार से अकेले पहुंचे। बाद में जगदीश उनको खेत में ले गया और सरियों व डंडों से मारपीट की।

इस दौरान आरोपी के साथी छोटू सिंह व कई अन्य लोग भी थे। जो उसे मरा हुआ समझकर छोड़ गए। पति मनोज ने अपने दोस्त मोहित को सूचना दी। मोहित मौके पर पहुंचा और उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय