Poola Jada
Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में 3 बदमाश गिरफ्तार:ऑनलाइन सट्टा खिलाने और लाखों रुपए वसूलने के मामले में चल रहे थे फरार

भीलवाड़ा में 3 बदमाश गिरफ्तार:ऑनलाइन सट्टा खिलाने और लाखों रुपए वसूलने के मामले में चल रहे थे फरार

भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन सट्टा खिलाने और लाखों रुपए वसूलने के मामले में यह तीनों फरार चल रहे थे।

कोतवाल सुनील चौधरी ने बताया कि 19 फरवरी को शास्त्री नगर में रहने वाले रजत रांका ने कोतवाली में एक मामला दर्ज करवाया था। जिसने बताया कि उसे व्यापार करने के लिए ऑनलाइन आईडी देकर जुआ सट्टा खिलाकर काफी रुपए वसूल किए गए और बाद में डरा धमकाकर उसकी कार में रखे चेक और स्टांप ले लिए और चेक में काफी राशि भर कर उनका दुरुपयोग किया गया।

इस पर पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन सट्टा जुआ खिलाने और डरा धमका कर रुपए वसूल करने का मामला प्रमाणित पाए जाने के बाद तीनों को गिरफ्तार किया। इन तीनों से डिटेल पूछता जारी है, साथ ही पुलिस इस मामले से शामिल शेष आरोपियों की तलाश में लगी है।

इनको किया गिरफ्तार सांवरमल उर्फ कृष्ण जाट (25) राजू जाट उर्फ सेक्सी (27) पिता माधूलाल चौधरी निवासी हरणी महादेव भीलवाड़ा, राहुल गुर्जर (34) पिता जयदेव गुर्जर निवासी वीर सावरकर चौक भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।

ये रहे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने की गई टीम में एजीटीएफ का हेड कॉन्स्टेबल कालूराम धायल, कॉन्स्टेबल बनवारी लाल, असलम, घीसू लाल, साइबर सेल आशीष कुमार, हेड कॉन्स्टेबल किशोर, दीपक, अशोक, कॉन्स्टेबल पिंटू, राकेश, शंकर, कन्हैया और घेवर लाल शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय