Home » राजस्थान » राजसमंद में 3 बदमाश गिरफ्तार:70 किलो डोडा-चूरा से भरी कार पकड़ी, एस्कॉर्ट कर रही बाइक भी जब्त

राजसमंद में 3 बदमाश गिरफ्तार:70 किलो डोडा-चूरा से भरी कार पकड़ी, एस्कॉर्ट कर रही बाइक भी जब्त

राजसमंद में पुलिस ने एक कार से 70.78 किलो अफीम डोरा-चूरा बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार की डिग्गी में 5 प्लास्टिक के कट्टों में यह नशा पकड़ा है। साथ ही कार को एस्कॉर्ट कर रही बाइक भी जब्त की है। चारभुजा थाना पुलिस और डीएसटी ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन और एएसपी महेन्द्र कुमार पारीक व वृत्ताधिकारी ज्ञानेन्द्रसिंह के सुपरविजन में थाना इंचार्ज कन्हैयालाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने थुरावड़ रीछेड़ रोड से भोजेला जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इस दौरान वहां एक संदिग्ध बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों वाहनों ने वापस मुड़ने की कोशिश की, लेकिन कच्चा रास्ता होने से फंस गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।

इसके बाद कार की जांच की तो उसकी डिग्गी में मिले 5 प्लास्टिक कट्टों में 70.78 किलो अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों विक्रमसिंह राठौड़ (साकरोदा), वीरेंद्र सिंह (24) निवासी डाबियों का खेड़ा भींडर और सोहनसिंह (27) निवासी मोडजी का खेड़ा, भीण्डर के खिलाफ थाना चारभुजा में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास