Home » राजस्थान » करौली पुलिस का ऑपरेशन वॉन्टेड सफल: 15 साल से फरार ₹25,000 के ईनामी डकैत को जयपुर से दबोचा

करौली पुलिस का ऑपरेशन वॉन्टेड सफल: 15 साल से फरार ₹25,000 के ईनामी डकैत को जयपुर से दबोचा

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक द्वारा संगठित अपराधियों, माफियाओं और हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देशों के बाद भरतपुर रेंज में एक बड़ा सफलता अभियान चलाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन वॉन्टेड के तहत करौली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस अभियान का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम और सत्येन्द्र पाल द्वारा किया जा रहा है।
15 साल से फरार ईनामी डकैत गिरफ्तार
करौली पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने एक ऐसे शातिर ईनामी बदमाश भरत मीना पुत्र रामरतन निवासी सिघांन थाना सदर हिण्डौन को गिरफ्तार किया है जो लूट और डकैती के कई गंभीर मामलों में पिछले करीब 15 साल से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक करौली ने इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
डीएसटी प्रभारी हेड कांस्टेबल नेमीचन्द को पुलिस अधीक्षक द्वारा मुल्जिम भरत के संबंध में आसूचना संकलित करने के निर्देश दिए गए थे। पिछले कई दिनों से कांस्टेबल रन्नो सिंह और जगदीश को भरत के जयपुर में होने की सूचना मिल रही थी। आसूचना के आधार पर डीएसटी की एक टीम को जयपुर रवाना किया गया। मुखबिर की सूचना पर टीम शिवदासपुरा जयपुर पहुंची, जहां आरोपी मजदूरी का काम कर रहा था।
पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। डीएसटी प्रभारी नेमीचन्द और कांस्टेबल रन्नोसिंह एवं जगदीश ने ईनामी बदमाश को तत्परता से दबोच लिया। आरोपी भरत थाना सदर हिण्डौन के लूट/डकैती के प्रकरण सहित करीब आधा दर्जन मुकदमों में वांछित था। उसे दस्तयाव कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सदर हिण्डौन को सुपुर्द कर दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय