Home » राजस्थान » विद्याधर सिंह चौधरी बने जयपुर ग्रामीण (पश्चिम) जिलाध्यक्ष:नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

विद्याधर सिंह चौधरी बने जयपुर ग्रामीण (पश्चिम) जिलाध्यक्ष:नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राजस्थान में कांग्रेस ने 45 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें विद्याधर सिंह चौधरी को जयपुर ग्रामीण (पश्चिम) का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

वर्तमान में विद्याधर सिंह चौधरी फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह पूर्व मंत्री स्व. डॉ. हरिसिंह के पुत्र हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चौधरी को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है।

चौधरी के जिलाध्यक्ष बनने पर रेनवाल नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण डीडल, अल्पसंख्यक प्रवक्ता रशीद खान, पूर्व सरपंच महेश बाजिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंडोतिया, पार्षद महेंद्र सुल्तानिया और कमलेश बांगड़वा सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय