Home » राजस्थान » राजस्थान में कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्ष किए घोषित:12 मौजूदा और 5 पूर्व विधायकों को जिम्मा; प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले समेत 8 पुराने रिपीट

राजस्थान में कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्ष किए घोषित:12 मौजूदा और 5 पूर्व विधायकों को जिम्मा; प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले समेत 8 पुराने रिपीट

कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, कांग्रेस संगठन के हिसाब से 50 जिले हैं। 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। जिलाध्यक्षों में 12 मौजूदा विधायकों को मौका दिया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर सहित 8 जगह पुराने जिलाध्यक्षों को रिपीट किया है।

37 जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए हैं, जबकि 8 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को फिर से मौका दिया है। ये जिलाध्यक्ष राहुल गांधी के फॉर्मूले पर रायशुमारी करने के बाद नियुक्त किए गए हैं।

पहले देखें पूरी लिस्ट…

जिला जिलाध्यक्ष
अजमेर ग्रामीण विकास चौधरी
अजमेर शहर राज कुमार जयपाल
अलवर प्रकाश गंगावत
बालोतरा प्रियंका मेघवाल
बांसवाड़ा अर्जुन सिंह बामनिया
बाड़मेर लक्ष्मण सिंह गोदारा
ब्यावर किशोर चौधरी
भरतपुर दिनेश सिंह सूपा
भीलवाड़ा ग्रामीण राम लाल जाट
भीलवाड़ा शहर शिव राम खटीक
बीकानेर ग्रामीण बिशनाराम सियाग
बीकानेर शहर मदन गोपाल मेघवाल
बूंदी महावीर मीणा
चित्तौड़गढ़ प्रमोद सिंह सिसोदिया
चूरू मनोज मेघवाल
दौसा रामजी लाल ओड
डीडवाना-कुचामन जाकिर हुसैन गेसावत
डीग राजीव सिंह
धौलपुर संजय कुमार जाटव
डूंगरपुर गणेश घोघरा
हनुमानगढ़ मनीष मक्कासर
जयपुर ग्रामीण (ईस्ट) गोपाल मीणा
जयपुर ग्रामीण (वेस्ट) विद्याधर चौधरी
जैसलमेर अमरदीन फकीर
जालोर रमीला मेघवाल
झुंझुनूं रीटा चौधरी
जोधपुर ग्रामीण गीता बरवड़
जोधपुर शहर ओंकार वर्मा
करौली घनश्याम महर
खैरथल-तिजारा बलराम यादव
कोटा ग्रामीण भानू प्रताप सिंह
कोटा शहर राखी गौतम
कोटपूतली-बहरोड़ इंद्राज गुर्जर
नागौर हनुमान राम बांगड़ा
नीम का थाना (सीकर) गोविंद नारायण घासिया
पाली शिशुपाल सिंह
फलोदी मोहम्मद सलीम नागौरी
सलूंबर परमानंद मेहता
सवाई माधोपुर इंदिरा मीणा
सीकर सुनीता गठाला
सिरोही लीलाराम गरासिया
श्रीगंगानगर रुपिंदर सिंह कुन्नर
टोंक सैयद सउद सईदी
उदयपुर ग्रामीण रघुवीर सिंह मीणा
उदयपुर शहर फतेह सिंह राठौड़

विधायकों को बनाया जिलाध्यक्ष

12 जिलों में कांग्रेस के मौजूदा विधायकों कारे जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अजमेर ग्रामीण से विधायक विकास चौधरी, बांसवाड़ा में अर्जुन सिंह बामणिया, डीडवाना-कुचामन में जाकिर हुसैन गैसावत, धौलपुर में संजय जाटव, जयपुर ग्रामीण वेस्ट से विद्याधर सिंह चौधरी, डूंगरपुर से गणेश घोघरा, झुंझुनूं से रीटा चौधरी, जोधपुर ग्रामीण में गीता बरवड़, करौली में घनश्याम मेहर, सवाईमाधोपुर में इंद्रा मीणा, श्रीगंगानगर में रूपिंदर सिंह कुन्नर, चूरू में मनोज मेघवाल को जिलाध्यक्ष बनाया है।

5 जिलों में पूर्व विधायकों को बनाया जिलाध्यक्ष पांच जिलों में पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया है। पूर्व मंत्री रामलाल जाट को भीलवाड़ा ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया है। जयपुर ग्रामीण पूर्व में गोपाल मीणा, भीलवाड़ा में रामलाल जाट, कोटपूतली बहरोड़ से इंद्राज गुर्जर, उदयपुर ग्रामीण में रघुवीर मीणा, अजमेर शहर में राजकुमार जयपाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष रिपीट भी

आठ जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों को फिर से मौका दिया गया है। भरतपुर से दिनेश सिंह सूपा, बीकानेर ग्रामीण से बिशनाराम सियाग, दौसा से रामजीलाल ओड,जयपुर ग्रामीण पूर्व विधायक गोपाल मीणा, कोटा ग्रामीण से भानुप्रताप सिंह, सीकर से सुनीता गठाला, उदयपुर शहर से फतेह सिंह राठौड़ को रिपीट किया गया है। जाकिर हुसैन गैसावत अब तक नागौर के जिलाध्यक्ष थे, लेकिन नागौर से टूटकर कुचामन-डीडवाना जिला बनने के बाद उन्हें नए जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है।

जयपुर सहित पांच जिलों के जिलाध्यक्ष अटके कांग्रेस ने 50 में से 45 जिलों के जिलाध्यक्ष बनाए हैं। 5 जिलों के जिलाध्यक्ष अब भी अटके हुए हैं। जयपुर शहर, राजसमंद, प्रतापगढ़, बारां और झालावाड़ के जिलाध्यक्ष अभी नहीं बने हैं। अंता सीट पर उपचुनाव के कारण बारां और झालावाड़ जिलों में जिलाध्यक्ष की रायशुमारी नहीं हुई थी, रायशुमारी उपचुनाव बाद में होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। जयपुर, राजसमंद और प्रतापगढ़ में खींचतान की वजह से घोषणा नहीं हो पाई है।

45 जिलाध्यक्षों में 7 महिलाएं 45 जिलाध्यक्षों में 7 महिलांए हैं। जिलाध्यक्षों में​ सामान्य वर्ग से 8, एससी से 9, एसटी से 8 ओबीसी से 16 और 4 अल्पसंख्यक वर्ग से है।

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी।
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी।

6-6 नेताओं का पैनल तैयार कर दी थी रिपोर्ट कांग्रेस ने इस बार जिलाध्यक्षों पर रायशुमारी करवाई थी, इसके लिए बाहरी राज्यों के नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया था। पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी के बाद हर जिले से 6-6 नेताओं का पैनल तैयार कर रिपोर्ट दी थी।

इस रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी। इसके बाद राहुल गांधी को सिंगल नामों का पैनल दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय