Home » राजस्थान » जयपुर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत:रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिला, एमपी का रहने वाला था

जयपुर में चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत:रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिला, एमपी का रहने वाला था

जयपुर में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पेट्रोलिंग के समय शव रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान हालत में मिला था। युवक एमपी का रहने वाला था। बस्सी थाना पुलिस ने शव SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

पुलिस ने बताया- बस्सी में गेट नंबर-202 के पास रविवार देर रात एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया था। रात करीब 2:30 बजे बस्सी स्टेशन के पास पेट्रोलिंग के समय युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई हुई थी।

जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मध्यप्रदेश के बस्तूरी जिला निवासी सुमित (19) के रूप में हुई। स्टेशन मास्टर को सूचित कर एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तुरंत SMS हॉस्पिटल भिजवाया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय