Home » राजस्थान » पिकअप ने पानीपूरी के ठेले को उड़ाया, एक की मौत:ठेला मालिक ने दम तोड़ा, तेज रफ्तार में बेकाबू हो गई गाड़ी

पिकअप ने पानीपूरी के ठेले को उड़ाया, एक की मौत:ठेला मालिक ने दम तोड़ा, तेज रफ्तार में बेकाबू हो गई गाड़ी

जोधपुर में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने पानीपूरी के ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में ठेला मालिक की मौत हो गई। पानीपूरी खा रहा युवक घायल हो गया। पिकअप ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। वहीं, हादसे में पिकअप के आगे चल रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र स्थित गढ़ गणेश के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, घटना रात 10 बजे के करीब की है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला छोटूराम (32) पानीपूरी का ठेला लगाता है। रविवार रात गढ़ गणेश के पास एक पिकअप तेज स्पीड में चल रही थी। उसके आगे एक दूसरी कार (एसक्रॉस) चल रही थी। तेज रफ्तार में बेकाबू पिकअप ने पहले आगे वाली कार को टक्कर मारी।

कार को टक्कर मारने के बाद बचने की कोशिश में पानीपूरी के ठेले को टक्कर मार दी। उससे बचने के प्रयास में पिकअप चालक ने पानीपूरी के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में पानीपूरी ठेला चालक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद ठेले पर रखा सामान पूरी तरह से बिखर गया।
हादसे के बाद ठेले पर रखा सामान पूरी तरह से बिखर गया।

दोनों मृतकों की पहचान हुई

मृतक की पहचान छोटू राम (32) पुत्र कल्लू सिंह निवासी लूटमपुरा के तौर पर हुई। बॉडी को पुलिस ने मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घायल धर्मेंद्र (30) पुत्र भंवरलाल मेघवाल आईसीयू में भर्ती है।

हादसे के बाद पिकअप और पानीपूरी का ठेला क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद पिकअप और पानीपूरी का ठेला क्षतिग्रस्त हो गए।

पानीपूरी वाले के भाई ने रिपोर्ट दी

थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया- हादसे में एक की मौत हुई है। दूसरा आईसीयू में भर्ती है। हादसे में बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पानीपूरी वाले के भाई राजकुमार के बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

शिक्षामंत्री के ‘तुगलकी फरमान’ के खिलाफ IFWJ का मोर्चा, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के कथित तुगलकी फरमान के विरोध में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन