Poola Jada
Home » राजस्थान » राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन किया:राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना, राजस्थान यह बदलाव करने वाला नौवां राज्य

राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन किया:राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना, राजस्थान यह बदलाव करने वाला नौवां राज्य

राजस्थान में राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया है, अब राजभवन को लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन का नाम लोकभवन करने की अधिसूचना जारी कर दी है। राजभवन का नाम बदलने की यह अधिसूचना एक दिसंबर से लागू होगी।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से लोकतांत्रिक भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ने की दिशा में ’लोकभवन’ नामकरण बहुत बड़ी पहल है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे देश के संविधान की उद्देशिका ही ’हम भारत के लोग’ से शुरू होती है। लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है, इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब ’लोकभवन’ नाम से जाना जाएगा। लोकभवन” केवल नामकरण नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं, लोक आकांक्षाओं का प्रतीक है।

राजस्थान नौवां राज्य

राजस्थान से पहले आठ राज्यों के राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन किया जा चुका है। राजस्थान नौवां राज्य है। केंद्र शासित प्रदेशों में राजभवन को राजनिवास कहा जाता है, वहां भी अब राजनिवास का नाम लोकनिवास करने की तैयारी है।

लोकभवन के नाम से अब फिर से छपेगी स्टेशनरी, साइन बोर्ड भी बदलेंगे

राजभवन का नाम लोकभवन करने के साथ ही अब सरकार से जुड़ी पूरी स्टेशनरी और रिकॉर्ड में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजभवन के साइन बोर्ड और नेम प्लेट भी बदले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया ग्रुप का नाम बदलकर लोकभवन किया गया।
सोशल मीडिया ग्रुप का नाम बदलकर लोकभवन किया गया।

सोशल मीडिया पर राजभवन ग्रुप क नाम लोकभवन किया गया

सोशल मीडिया पर राजभवन के ग्रुप का नाम बदलकर अब लोकभवन कर दिया गया है। बाकी हैंडल्स पर भी अब लोकभवन नाम किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय