Home » राजस्थान » बाइक सवारों के साथ मारपीट करने का मामला:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, साथियों के साथ मिलकर किया था हमला

बाइक सवारों के साथ मारपीट करने का मामला:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, साथियों के साथ मिलकर किया था हमला

जोधपुर की देवनगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने आधी रात को बाइक पर घर लौट रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट की घटना 27 नवंबर की है। परिवादी अमन और उसका साथी जावेद उर्फ टाइगर रात करीब 11:40 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रोटरी स्कूल के पास अचानक स्विफ्ट कार से उतरकर 5-6 लड़कों ने उन पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में जावेद के सिर पर और मुंह पर चोटें आईं, जबकि अमन भी घायल हो गया।।

मामला दर्ज होने के बाद एसीपी रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में थाना अधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बिलाल खान उर्फ हवड़ा और अमजद खान उर्फ राणा मेहर को गिरफ्तार किया। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय