Home » राजस्थान » टॉयलेट करने उतरे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मारी, मौत:अलवर की राष्ट्रीय खिलाड़ी तुलिका के दादा का रींगस में हुआ एक्सीडेंट

टॉयलेट करने उतरे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मारी, मौत:अलवर की राष्ट्रीय खिलाड़ी तुलिका के दादा का रींगस में हुआ एक्सीडेंट

अलवर के एक परिवार के एक बुजुर्ग का सीकर के खाटूश्यामजी जाते समय कार एक्सीडेंट में मौत हाे गई। बुजुर्ग कार से उतरकर टॉयलेट करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी कार ने टक्कर मार दी।

यह परिवार अलवर की नेशनल ताइक्वांडो प्लेयर रही तुलिका का है। करीब 4 महीने पहले तुलिका की भी अलवर शहर में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

परिवार सहित खाटूश्यामजी जा रहा था परिवार अलवर शहर में काली मोरी के पास मोती नगर निवासी तुलिका के दादा बाल किशन (68) परिवार के साथ सोमवार को खाटूश्यामजी जा रहे थे। रात को रास्ते में रींगस के पास बाल किशन टॉयलेट करने उतरे तो दूसरी कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बाल किशन की मौत हो गई।

4 महीने में परिवार के दो सदस्यों की हादसे में मौत ताइक्ववांडो कोच उत्तम सैनी ने बताया- अलवर में रिक्शा से जाते समय बाइक की टक्कर से तुलिका की करीब 4 महीने पहले मौत हो गई थी। वहीं बालकिशन के दो बेटे हैं। एक सरकारी टीचर हैं। दूसरे होजरी की दुकान चलाते हैं। बाल किशन भी बेटे की दुकान संभालते थे। सैनी ने कहा- बहुत कम समय में परिवार के दो लोगों की मौत से दुख बढ़ गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय