Home » राजस्थान » घर में घुसकर विधवा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता:गांव के ही रहने वाले युवक पर आरोप,सोने की बाली लेकर भागा

घर में घुसकर विधवा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता:गांव के ही रहने वाले युवक पर आरोप,सोने की बाली लेकर भागा

सीकर जिले में घर में घुसकर 44 साल की विधवा महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले आरोपी ने मारपीट की। आरोपी महिला की सोने की बाली लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला 55 वर्षीय आरोपी सुबह 11 बजे के करीब उसके घर में घुसा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद महिला को कमरे में अंदर ले गया और जान से मारने की नीयत से मारपीट करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता भी की। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी वहां से भागने लगा।भागते वक्त आरोपी पीड़िता की सोने की बाली भी तोड़कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय