Home » राजस्थान » हनुमानगढ़ में बवाल, किसानों-पुलिस में झड़प:16 गाड़ियों में आग लगाई, आंसू गैस के गोले दागे; कांग्रेस विधायक घायल, फैक्ट्री की दीवार तोड़ी

हनुमानगढ़ में बवाल, किसानों-पुलिस में झड़प:16 गाड़ियों में आग लगाई, आंसू गैस के गोले दागे; कांग्रेस विधायक घायल, फैक्ट्री की दीवार तोड़ी

हनुमानगढ़ में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई। किसानों ने ट्रैक्टरों से ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार को तोड़ दिया।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया। किसानों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और 16 को आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

मामला टिब्बी इलाके के राठी खेड़ा गांव का बुधवार का है। किसान के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। उपद्रव में कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी घायल बताए गए हैं।

प्रशासन ने टिब्बी कस्बे और आसपास के गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया। स्कूल और दुकानें भी बंद है।

इससे पहले फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने सभा की। शाम 4 बजे किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ने के लिए कूच कर दिया। इससे एकाएक ही अफरा-तफरी मच गई।

चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड है कंपनी 2020 में स्थापित ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की हनुमानगढ़ में 40 मेगावाट के अनाज-आधारित इथेनॉल प्लांट लगाने की योजना है। कंपनी चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड है। इसके डायरेक्टर जतिंदर अरोरा और रॉबिन जिंदल हैं। फैक्ट्री को एनवायरनमेंट क्लियरेंस(EC) नहीं मिली थी, 2022 से आवेदन पेंडिंग है।

सबसे पहले देखिए आंदोलन की तस्वीरें…

किसानों ने फैक्ट्री के पास मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी।
किसानों ने फैक्ट्री के पास मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी।
किसानों ने जबरन फैक्ट्री में घुसकर वहां खड़ी जेसीबी में तोड़फोड़ की।
किसानों ने जबरन फैक्ट्री में घुसकर वहां खड़ी जेसीबी में तोड़फोड़ की।
प्रदर्शनकारियों की ओर से आग के हवाले की गई गाड़ियां।
प्रदर्शनकारियों की ओर से आग के हवाले की गई गाड़ियां।
पुलिस की ओर से बेरिकेड्स लगाए गए, किसानों ने उन्हें हटा दिया।
पुलिस की ओर से बेरिकेड्स लगाए गए, किसानों ने उन्हें हटा दिया।
किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के लाठीचार्ज में चोट आई।
संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के लाठीचार्ज में चोट आई।

आवासीय परिसर में भी आग लगा दी जिला प्रशासन के अनुसार आंदोलन में 10 निजी गाड़ियां, एक पुलिस वाहन और 4 बाइक जला दी गई। फैक्ट्री कर्मियों के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। इसके अलावा उनके आवासीय परिसर में भी आग लगा दी गई। एक जेसीबी को जला दिया गया, दो जेसीबी में तोड़फोड़ की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय