Home » राजस्थान » नाकाबंदी को तोड़कर भागा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश समेत17 केस दर्ज; 2 महीने से फरार था

नाकाबंदी को तोड़कर भागा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश समेत17 केस दर्ज; 2 महीने से फरार था

जोधपुर में नाकाबंदी तोड़कर बिना नंबर की कैंपर गाड़ी को तेज स्पीड में लहराते हुए भगाकर ले जाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है। हिस्ट्रीशीटर करीब 2 महीने से फरार था। मामले में दो आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। आरोपी को जोधपुर कमिश्नरेट की विवेक विहार थाना पुलिस ने पकड़ा है।

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि विक्रम जाणी (31) पुत्र भीखा राम जाति विश्नोई निवासी विश्नोईयों की ढाणी, उचियारडा को झालामंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एयरपोर्ट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश और मारपीट के कुल 17 मामले दर्ज है।

नाकाबंदी तोड़कर भागा था 11 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र के डी मार्ट पाली रोड पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान एक सफेद रंग की बिना नंबर की कैंपर गाड़ी का ड्राइवर आता दिखाई दिया। ड्राइवर पुलिस को देखकर कैंपर गाडी को तेज व लहराते हुए खतरनाक ढंग से भगाकर ले गया।

पुलिस जाब्ते पर कैंपर चढ़ाने की नीयत से कैंपर गाड़ी को खतरनाक ढंग से बेरिकेड्स को टक्कर मारते हुए उड़ाता हुआ निकल गया। वह गाड़ी लेकर शताब्दी सर्कल जोधपुर की तरफ अपने वाहन को भगाकर ले गया। इसके बाद मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी अशोक और भुराराम को गिरफ्तार कर बोलेरो कैंपर को जब्त किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी अस्पताल के वार्ड में चले लात-घूंसे, VIDEO:जिसके जो हाथ में आया, उसी से उठाकर मारा; मरीज वार्ड से भागे

बीकानेर के PBM अस्पताल की मेडिसिन विंग में मरीज के घरवालों और उसके ससुराल वालों में जमकर लात-घूंसे चले। जिसके