Home » राजस्थान » मालवीय नगर जोन क्षेत्राधिकार में प्लाॅट संख्या 219,रामगली नंबर-1 पर चल रहा है आदेशों की अवहेलना का खेल सील मुक्त बिल्डिंग पर प्रस्तुत शपथ पत्र के विपरीत हो रहा है निर्माण

मालवीय नगर जोन क्षेत्राधिकार में प्लाॅट संख्या 219,रामगली नंबर-1 पर चल रहा है आदेशों की अवहेलना का खेल सील मुक्त बिल्डिंग पर प्रस्तुत शपथ पत्र के विपरीत हो रहा है निर्माण

आपको बतादे प्लाॅट संख्या 219,राम गली नंबर-1 को मालवीय नगर जोन ने निर्माण को अवैध मानते हुए सीज किया था निर्माणकर्ता ने शपथ पत्र देकर सीज मुक्त के लिए सम्बंधित विभाग स्वायत्त शासन विभाग में आवेदन किया गया था प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र में अंकित किया था कि हमारे द्वारा निर्धारित समयावधि में अवैध हटा लिया जाएगा तथा साथ ही बिना स्वीकृति के अवैध निर्माण कार्य किया जाता है तो नगर निगम पुनः विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र रहेगा तथा विभागीय आदेश दिनांक 14-07-2022 के प्रावधानों की पालना करते हुए निर्धारित अवधि में गैर अनुमति योग्य निर्माण को मौके से हटाने कि कार्यवाही की जावे।
आपको बतादे निर्माणकर्ता ने प्रस्तुत शपथ पत्र के विपरीत निर्माण कार्य जोरो-शोरों से किया जा रहा है यहां पर सम्बंधित विभाग के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। उक्त निर्माण पर सम्बंधित विभाग मालवीय नगर जोन की लगातार मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण निर्माणकर्ता बेखौफ निर्माण कर रहा है। यहां पर रात-दिन निर्माण कार्य को पूर्ण करने में लगे हुए हैं और निर्माण की मौके स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है प्रस्तुत शपथ पत्र जुड़ा व बौने साबित हो रहे हैं उक्त निर्माण में तमाम अनियमितताओ का खेल जोरो-शोरों से संचालित है।

आपको बतादें विभागीय आदेश दिनांक 14-07-2022 में स्पष्ट अंकित है कि उक्त निर्माण पर उपायुक्त व अभियंता स्तर से लगातार मॉनिटरिंग होगी और सर्वप्रथम अवैध निर्माण को हटाया जाएगा जो कि उक्त निर्माण पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, निर्माणकर्ता की बाहुवलिता व ऊंची रसुखात के चलते निर्माण को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है।
अब देखने की बात यह है कि मालवीय नगर जोन उक्त निर्माण पर क्या कार्रवाई करता है?

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय