Home » राजस्थान » फलोदी-नागौर राजमार्ग पर कार अनियंत्रित हुई दो सगे भाइयों की मौत

फलोदी-नागौर राजमार्ग पर कार अनियंत्रित हुई दो सगे भाइयों की मौत

बरसिंगों का बास (जोधपुर) | फलोदी-नागौर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। थाटों की ढाणी चौराहे से आगे सारणों की ढाणी फांटा के पास हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष पुत्र प्रतापाराम (24) आैर राधाकिशन पुत्र प्रतापाराम (22), निवासी राजीवनगर, थाटों की ढाणी, बरजासर, मौसी से मिलने के लिए एसयूवी कार से देणोक की ओर जा रहे थे। मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खेजड़ी से जा टकराई। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आऊ उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। राधाकिशन की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक