Home » राजस्थान » प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को बदमाशों ने लगाई आग:बोतल में लेकर आए थे पेट्रोल, दीवार फांदकर घर में घुसे

प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को बदमाशों ने लगाई आग:बोतल में लेकर आए थे पेट्रोल, दीवार फांदकर घर में घुसे

जयपुर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाश 5 फीट ऊंची दीवार कूदकर घर के अंदर घुसे थे। बोतल में लाए पेट्रोल को स्कॉर्पियो के नीचे छिड़क जला दी। घर में लगे CCTV फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

ASI विरेन्द्र सिंह ने बताया- पत्रकार कॉलोनी के नारायण सरोवर निवासी सोहन लाल शर्मा (39) प्रॉपर्टी कारोबारी है। शुक्रवार रात को उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी को घर के अंदर पोर्च में खड़ा किया था। शनिवार को सुबह करीब 3:30 बजे अचानक स्कॉर्पियो से आग की लपटे उठने लगी। पोर्च में अचानक उजाला होने पर उठकर देखा तो स्कॉर्पियो के नीचे आग जलती दिखी। घरवालों ने जैसे-तैसे आग को बुझाकर स्कॉर्पियो को जलने से बचाया।

CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत घर में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर दो बदमाशों की करतूत कैद मिली। रात करीब 3:30 बजे बाइक पर दो बदमाश घूमते नजर आए। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर हेलमेट लगाकर दोनों बदमाश प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पहुंचे। करीब 5 फीट ऊंची दीवार को फांदकर एक बदमाश अंदर घुसा। दूसरा मेन गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। गेट पर खड़े बदमाश ने अंदर घुसे साथी को बोतल पकड़ाई। बोतल में लाए पेट्रोल को स्कॉर्पियो के नीचे छिड़कर माचिस से आग लगा दी गई। स्कॉर्पियो को जलते देखकर बदमाश तेजी से दीवार फांदकर साथी के साथ भाग निकला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक