Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को आग लगाई; VIDEO:बोतल में पेट्रोल लेकर आए थे बदमाश, 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसे

जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को आग लगाई; VIDEO:बोतल में पेट्रोल लेकर आए थे बदमाश, 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसे

जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को आग लगाकर बदमाश भाग गए। बाइक पर आए 2 युवक 5 फीट ऊंची दीवार कूदकर घर के अंदर घुसे थे। बोतल में लाए पेट्रोल को स्कॉर्पियो के पहियों पर डाला, इसके बाद आग लगा दी। घर में लगे CCTV फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई।

मामले में कारोबारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार रात करीब 8 बजे पत्रकार कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

ASI वीरेंद्र सिंह ने बताया- पत्रकार कॉलोनी के नारायण सरोवर निवासी सोहन लाल शर्मा (39) ने रिपोर्ट दी है। शुक्रवार रात को उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो को घर के अंदर पोर्च में खड़ा किया था। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक स्कॉर्पियो से आग की लपटें उठने लगीं। घरवालों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया। कार का नीचे का हिस्सा जल गया था।

PHOTOS में देखिए पूरी घटना…

एक बदमाश दीवार कूदकर पोर्च में खड़ी स्कॉर्पियो के पास आया।
एक बदमाश दीवार कूदकर पोर्च में खड़ी स्कॉर्पियो के पास आया।
बदमाश पेट्रोल की बोतल लेकर आए थे। उन्होंने स्कॉर्पियो के पहियों पर पेट्रोल डाला।
बदमाश पेट्रोल की बोतल लेकर आए थे। उन्होंने स्कॉर्पियो के पहियों पर पेट्रोल डाला।
कार में पेट्रोल छिड़कने के बदमाश ने आग लगा दी और भाग निकला।
कार में पेट्रोल छिड़कने के बदमाश ने आग लगा दी और भाग निकला।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाउंड्री वॉल कूदकर भाग गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाउंड्री वॉल कूदकर भाग गए।

CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत घर में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर दो बदमाशों की करतूत सामने आई। दो बदमाश घूमते नजर आए। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर हेलमेट लगाकर दोनों बदमाश प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पहुंचे। एक बदमाश दीवार कूदकर अंदर घुसा। दूसरा मेन गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। गेट पर खड़े बदमाश ने अंदर घुसे साथी को बोतल पकड़ाई। उसने गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक