Home » राजस्थान » पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक महिला के शरीर से चुराए जेवर:भीलवाड़ा में आरोपी 2 भाई गिरफ्तार; चोरी हुई 1.70 लाख की ज्वेलरी भी बरामद

पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक महिला के शरीर से चुराए जेवर:भीलवाड़ा में आरोपी 2 भाई गिरफ्तार; चोरी हुई 1.70 लाख की ज्वेलरी भी बरामद

भीलवाड़ा की हनुमान नगर थाना पुलिस ने मृत शरीर से गहने चोरी की एक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए हुए करीब 1 लाख 70 हजार रुपए के गहने भी बरामद किए है।

यह था मामला हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश मीणा ने बताया- 12 दिसंबर को तस्वारिया में रहने वाले शैतान गुर्जर ने एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे के लगभग मेरी बड़ी सास गीता देवी निवासी जहाजपुर का एक्सीडेंट हो गया था। उनके इलाज के लिए हम लोग उन्हें देवली लेकर आए थे।

मृत शरीर से जेवर चुराए इलाज के दौरान उनकी मृत्यु होने के बाद हम लोग घबरा गए थे, इसी दौरान दो युवक मनीष और अजीत ने मेरी बड़ी सास के पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके गले से सोने के बने दो छोटे बिस्किट, एक छोटा मांदलिया, सोने के मोती आदि चुरा लिए। उस समय ये दोनों मेरी बड़ी सास की लाश को पकड़ कर रखवाने में हमारी मदद का नाटक किया, इस दौरान इन दोनों ने उनके जेवरात चुरा लिए।

इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टीम का गठन किया। इस टीम ने दोनों आरोपियों की तलाश की और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी गए करीब 1 लाख 70 हजार रुपए के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस दोनों भाइयों से डिटेल पूछताछ में लगी है, इनसे चोरी की कुछ और वारदात का खुलासा होने की संभावना है।

ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश मीणा, एएसआई दुर्गा लाल, कॉन्स्टेबल मुखराम, पवन और सतीश शामिल रहे।

इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने मृत शरीर से चोरी करने के मामले में मनीष (25) पिता रामराज जाट निवासी पंडेर अजीत (21) पिता रामराज जाट निवासी पंडेर को गिरफ्तार किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास