स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने थर्ड ग्रेड एक टीचर को मंगलवार को अरेस्ट किया है। डमी कैंडिडेट बैठाकर उसने सरकारी नौकरी हासिल की। पांच लाख रुपए में सौदा तय कर देवी लाल निवासी सिणधरी बालोतरा ने डमी कैंडिडेट से एग्जाम पास करवाई। एसओजी टीम फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- थर्ड ग्रेड टीचर देवी लाल (25) पिता तुलसाराम निवासी सिणधरी बालोतरा को अरेस्ट किया है।
बायतु के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पोस्टेड देवी लाल बालोतरा के बायतु स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर की पोस्ट पर लगा हुआ है। एसओजी को सूचना मिली कि आरोपी टीचर देवी लाल ने डमी कैंडिडेट बैठाकर सरकारी नौकरी हासिल की थी। एसओजी के सूचना को डवलप करने पर एग्जाम फॉर्म में लगे फोटो-सिग्नेचर संदिग्ध मिले।
5 लाख रुपए में किया था सौदा जांच करने पर पता चला कि आरोपी टीचर देवी लाल की जगह देवी राम ने डमी कैंडिडेट बैठकर परीक्षा दी थी। एग्जाम पास कराने के एवज में 5 लाख रुपए में सौदा तय किया था। एग्जाम देने के बाद 3 लाख रुपए दिए थे। एसओजी में शिकायत का पता चलने पर आरोपी देवी स्कूल में भी गैरहाजिर होकर फरार हो गया। एसओजी टीम ने मंगलवार दोपहर दबिश देकर फरार टीचर देवी लाल को अरेस्ट किया।





