Poola Jada
Home » राजस्थान » बाड़मेर प्रभारी मंत्री ने की वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस ब्रीफिंग किया

बाड़मेर प्रभारी मंत्री ने की वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस ब्रीफिंग किया

पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री तथा बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जिला कलेक्ट्रेट स्थित मीटिंग रूम में राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेस ब्रिफिंग में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बाड़मेर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा राज्य सरकार के दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्गदर्शन और प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सड़कें, पशुपालन सहित हर विभाग ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर जो व्यक्ति बैठा है उनके सशक्तीकरण के लिए माननीय मुख्यमंत्री प्रतिबद्ध हैं। इन दो वर्षों में हमने अद्वितीय कार्य किए है। इन दो वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी वर्गों को समाहित करते हुए ऐतिहासिक बजट पेश किए, जिनमें अधिकांशतः घोषणाएं क्रियान्वित की जा चुकी है। साथ ही प्रगतिरत बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें अमलीजामा पहनाने की दिशा में निरन्तर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश को बढ़ाने और रोजगार में वृद्धि के लिए राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया। आमतौर पर इस तरह के कार्यक्रम सरकार के अंतिम वर्ष में होते हैं, लेकिन दूरदर्शी सोच वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस तरह का कार्यक्रम अपने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में कर दिया। इस समिट में 35 लाख करोड़ रूपए के एमओयू निवेशकों के साथ किए गए। हम इन एमओयू को धरातल पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन एमओयू को धरातल पर लाने के लिए हमने सिंगल विडो सिस्टम को लागू किया। अलग से विभाग बनाया, जो प्रवासियों के निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग और उनकी समस्याओं को निस्तारण करने का काम करेगा।

गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 867 करोड़ रुपए की सब्सिडी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने संवेदनशीलता के साथ गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गरीब कल्याण योजना के तहत 4 करोड़ 82 लाख गैस सिलेंडर रिफिलिंग कर 867 करोड़ रुपए की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई है। अन्नपूर्णा रसोई योजना में 15 करोड़ भोजन की थालियां अब तक दी जा चुकी है।

बिना पेपर लीक 296 परीक्षाएं कराई, 90 हजार से अधिक नियुक्तियां—
उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पिछली भर्तियों की जांच करने के साथ पारदर्शी तरीके से लगातार नई भर्तियां करवा रहे हैं। वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी कर बिना पेपर लीक 296 परीक्षाएं समय पर आयोजित की गई हैं। अब तक 90 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई एवं एक लाख 53 हजार पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। युवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

76 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए भेजे—
उन्होंने कहा कि किसानों को सक्षम और सबल बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली वार्षिक राशि 6 हजार रुपए में राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपए जोड़कर 9 हजार रुपए कर दिया है। इसके तहत 76 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार 432 करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। साथ ही, किसानों को दिन में बिजली देने के वादे पर खरे उतरते हुए प्रदेश के 22 जिलों के किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और शेष जिलों में भी दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

महिला सशक्तीकरण पर दिया बल—
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देय राशि 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपए की गई है। अब तक 9 लाख 92 हजार गर्भवती माताओं को 531 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। इसी प्रकार ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ शुरू की है, जिसके तहत 7 किस्तों में डेढ़ लाख रुपए की सहायता दी जाती है, और अब तक 4 लाख 60 हजार बालिकाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं।

बाड़मेर जिले में हुए ऐतिहासिक कार्य—
जिला प्रभारी मंत्री ने पिछले दो साल में राज्य सरकार की ओर से अनेकों लोककल्याणकारी फैसले एवं नीतिगत निर्णय लिए गए हैं, जिससे प्रदेश के साथ बाड़मेर जिला भी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। अपनी विशेष भौगोलिक स्थिति के बावजूद और केन्द्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बाड़मेर जिला भविष्य में देश के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 3017 आवास पूर्ण कर 9543 लाख रूपए व्यय किए गए तथा 34341 आवासों का निर्माण प्रगतिरत है।

बाड़मेर जिले के किसान और पशुपालकों के लिए खुले प्रगति के द्वार—
जिले में इन दो सालों में कृषकों प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रूपये 288.87 लाख रूपये़ के बीमा क्लेम का वितरण 797267 फसल बीमा पालिसी धारक किसानो को किया गया। सेड़वा (चौहटन) में कृषि उप मण्डी घोषित की गई। बाड़मेर में जीरा मंडी प्रारंभ की गई है। किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देय वित्तीय सहायता प्रति परिवार 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये वार्षिक की गई। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की प्रथम किस्त के 35000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 350.95 लाख रुपये सीधे जमा किए गए। केन्द्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से 175864 किसानों को 657 करोड़ 73 लाख रुपये का अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध करवाया गया। 37473 नये कृषकों को केन्द्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से रू. 5406 लाख रूपए का अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध करवाया गया। किसानों की फसल खराब होने पर 219.51 लाख रूपए का कृषि आदान अनुदान का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि गिराब के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया। पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, रोहिड़ी (शिव) को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया। नेतराड (चौहटन) एवं हरसाणी (शिव) पशु चिकित्सालयों को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया।

उर्जा में बाड़मेर जिले में हुए उल्लेखनीय कार्य—
उन्होंने बताया कि षिव में 200 केवी के ग्रिड सब-स्टेशन को स्थातिप करने काम पूर्ण हो गया है और जिलें में 2 स्थानों पर कार्य प्रगतिरत है। इसके साथ 132 केवी के 01 ग्रिड सब-स्टेशन स्थापित हो गया है और 7 प्रगतिरत हैं। 5233 परिवारों को घरेलू विद्युत कनेक्शन और 12185 किसानों को कृषि कनेक्शन जारी हो गए हैं। इसके साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 3.65 मेगावाट क्षमता के सोलर सयंत्र स्थापित हुए। जिले में विभाग द्वारा गिव-अप अभियान के तहत नवीन जोड़े गये लाभार्थियों की संख्या 295406 है।

हरियालो राजस्थान के तहत जिले में 11 लाख पौधे—
उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बाड़मेर जिले में 11 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। इसके साथ ही जिले में आमजन की सहभागिता से एक ‘मातृ वन’ की स्थापना की गई।

जिले में सड़क नेटवर्क हुआ सुदृढ़—
उन्होंने बताया कि जिले में सड़कों के विकास पर 77599.28 लाख रूपये का व्यय कर 2973.56 कि.मी. सड़क विकास कार्य किए गए। जिनमें से 2035.45 कि.मी. नवीन सड़कों का निर्माण किया गया। 486 गांवों एवं ढ़ाणियों/मजरों को सड़कों से जोड़ा गया।

इस अवसर पर विधायक आदूराम मेघवाल, जिला कलक्टर टीना डाबी सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय