Home » राजस्थान » गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के नेतृत्व में गांवों में पहुंची विकास रथ यात्रा,गंगावक और रसिया में उमड़ा जनसैलाब

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के नेतृत्व में गांवों में पहुंची विकास रथ यात्रा,गंगावक और रसिया में उमड़ा जनसैलाब

राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन और जनकल्याण’ के संकल्प को लेकर निकाली जा रही ‘विकास रथ यात्रा’ बुधवार को जिले के ग्राम गंगावक, रसिया और डुंडावल पहुँची।इस यात्रा में गृह, गौपालन,पशुपालन,डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य रूप से भाग लिया।मंत्री महोदय के गांवों में पहुँचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

हर वर्ग का उत्थान हमारी प्राथमिकता:मंत्री बेढ़म

यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि यह यात्रा केवल उपलब्धियों का बखान नहीं,बल्कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का प्रतीक है।उन्होंने कहा, “राज्य सरकार हर गाँव,हर गरीब और हर वर्ग के उत्थान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।पिछले दो वर्षों में सरकार ने जो फैसले लिए हैं,उन्होंने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।हमारा लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।”

ग्रामीणों से आत्मीय संवाद

राज्य मंत्री ने प्रोटोकॉल से हटकर ग्रामीण भाइयों और बहनों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया।उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को सरकार की रोजगारपरक नीतियों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि “जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है” और इसी विश्वास के दम पर हम विकसित राजस्थान के सपने को साकार करेंगे।

जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी

इस अवसर पर एलईडी रथ के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कार्यों का प्रदर्शन किया गया।मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय