Home » राजस्थान » देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को दी पुष्पांजलि

देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को दी पुष्पांजलि

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहां कि स्वर्गीय हरिदेव जोशी राजस्थान की राजनीति के एक सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे। जोशी ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करते हुए जनकल्याण, प्रशासनिक सुदृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया।

स्वर्गीय हरिदेव जोशी तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। उनका कार्यकाल 11 अक्टूबर 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक, 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक तथा 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक रहा।

इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, स्वर्गीय जोशी के परिजन सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय