Home » राजस्थान » जयपुर-एयरपोर्ट पर ऐन वक्त रद्द की 3 फ्लाइट्स:इंडिगो की चंडीगढ़,एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों ने की कार्रवाई की मांग

जयपुर-एयरपोर्ट पर ऐन वक्त रद्द की 3 फ्लाइट्स:इंडिगो की चंडीगढ़,एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों ने की कार्रवाई की मांग

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बार फिर फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ गया। इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया की तीन उड़ानों को आखिरी वक्त पर रद्द किए जाने से एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहले ढ़ाई घंटे लेट दिखाई फिर किया रद्द

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 7742, जो सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली थी, पहले करीब ढाई घंटे तक देरी से रही। इसके बाद एयरलाइन ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए फ्लाइट को पूरी तरह रद्द कर दिया। एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, विमान की उपलब्धता नहीं होने की वजह से यह फैसला लिया गया।

वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर जयपुर आने वाली फ्लाइट AI – 1767 को भी आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI – 1834 को भी लास्ट मूवमेंट पर कैंसिल कर दिया गया। एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को ऑपरेशनल कारणों से उड़ान नहीं भरने दी गई, जबकि जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विमान की कमी के चलते रद्द करनी पड़ी।

एक दिन में 3 फ्लाइट हुई कैंसिल

एक ही दिन में तीन फ्लाइट्स के कैंसिल होने से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे पैसेंजर्स खासे नाराज नजर आए। कई पैसेंजर्स ने बताया कि उन्हें आखिरी वक्त पर फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली, जिससे उनका पूरा ट्रैवल प्लान बिगड़ गया। कुछ पैसेंजर्स ने एयरलाइन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।

हालांकि दोनों एयरलाइन कंपनियों की ओर से प्रभावित पैसेंजर्स को ऑप्शनल फ्लाइट्स और रिफंड की सुविधा देने की बात कही गई है। इसके बावजूद, बार-बार होने वाले आखिरी वक्त के कैंसिलेशन से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय