Home » राजस्थान » करंट लगने से बिजली ठेकाकर्मी की मौत:लाइन खींचते समय गूंदियाल नगर में हादसा

करंट लगने से बिजली ठेकाकर्मी की मौत:लाइन खींचते समय गूंदियाल नगर में हादसा

बालेसर की ग्राम पंचायत जाटी भांडू के गूंदियाल नगर में बिजली का तार खींचते समय करंट लगने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे बालेसर सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को हुई। स्टार राइजिंग कंपनी को जाटी भांडू के गूंदियाल नगर गांव में नए बिजली कनेक्शन लगाने का ठेका मिला हुआ है। कंपनी के ठेकाकर्मी बिजली लाइन खींचने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान सेतरावा तहसील की ग्राम पंचायत खेतसागर के राजस्व गांव शिव सागर निवासी 26 वर्षीय सवाईराम पुत्र तेजाराम जाट को करंट लग गया। पूर्व सरपंच ऊदाराम बैरड़ सहित ग्रामीण तुरंत उसे बालेसर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों को बुलाया गया। मृतक के परिवारजन और रिश्तेदार बालेसर सीएचसी पहुंचे। डिस्कॉम के एक्सईएन नाथूराम चौधरी और स्टार राइजिंग कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) युवा मोर्चा के भंवर सोऊ सहित ग्रामीणजन भी घटना स्थल पर मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय