Home » राजस्थान » रविंद्र कटेवा और सुनील पांड्या गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार:झुंझुनूं गैंगवार के बाद भागने की फिराक में थे, तारपुरा हवाई पट्टी से पुलिस ने दबोचा

रविंद्र कटेवा और सुनील पांड्या गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार:झुंझुनूं गैंगवार के बाद भागने की फिराक में थे, तारपुरा हवाई पट्टी से पुलिस ने दबोचा

झुंझुनूं में 12 दिसंबर को हुई गैंगवार के बाद आज सीकर पुलिस ने रविंद्र कटेवा और सुनील पांड्या गैंग के 3 बदमाश अनिल, राहुल और विकास को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश गैंगवार के बाद फरार होने की फिराक में थे। पुलिस को इनके तारपुरा हवाई पट्टी पर होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद ने बताया कि तीन आरोपी अनिल श्योराण (29) पुत्र नेमीचंद जाट, राहुल फगेड़िया (26) पुत्र जगदीश सिंह जाट, विकास कुमार उर्फ चौटाला (26) पुत्र बुद्धराम को गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपी अनिल पर सात, राहुल पर छह और विकास पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी रविंद्र कटेवा और सुनील पांड्या गैंग के एक्टिव सदस्य है।

झुंझुनूं में हुई गैंगवार के बाद सीकर पुलिस ने 15 दिसंबर को पुलिस ने संगठित अपराध की धारा BNS 111 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही गैंग के मेंबर विवादित जमीनों पर कब्जा करने के लिए लोगों पर जानलेवा हमला करना, धमकियां देना जैसे अपराध करते हैं।

बता दें कि सुनील पांड्या गैंग पहले श्रवण भादवासी गैंग के साथ थी। लेकिन अब पांड्या गैंग रविंद्र कटेवा गैंग के साथ शामिल हो चुकी है। झुंझुनूं में हुई गैंगवार में इन अपराधियों के रोल को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय