Home » राजस्थान » संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के सिनली और मोगड़ा कलां में सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के सिनली और मोगड़ा कलां में सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को जोधपुर जिले के सिनली और मोगड़ा कलां में कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) भगत की कोठी द्वारा 2 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत किसान पथ बी टी सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

जोगाराम पटेल ने कहा हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क तंत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में अनवरत काम कर रही हैं। उन्होंने कहा 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से सम्पूर्ण राजस्थान में बेहतरीन कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल में सड़कों के विकास पर 27 हजार 238 करोड़ रुपये व्यय कर 39 हजार 891 किमी सड़कों का विकास किया गया।

अनुज्ञाधारी श्रमिकों के पुत्रियों के विवाह पर सहायता राशि बढ़ाकर 75 हजार की
मंत्री पटेल ने कहा प्रदेश के किसानों और कृषि मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत अनुज्ञाधारी श्रमिकों की दो पुत्रियों के विवाह के लिए सहायता प्रति विवाह 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की गयी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अन्तर्गत 5 हजार 415 लाभार्थियों को 85 करोड़ 41 लाख रुपये, किसान कलेवा योजना के अन्तर्गत 48.26 लाख किसानों को 15 करोड़ 13 लाख रुपये एवं महात्मा ज्योतिबा फुले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना के तहत 1 हजार 745 किसानों को 7 करोड़ 31 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई।

12 नई गौण मण्डियों की स्थापना—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा 2 वर्षों में 12 नई गौण मण्डियों की स्थापना की गई। साथ ही राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना के तहत 173 कृषि उपज मण्डी समितियों को जोड़ा गया। उन्होंने कहा 39 फूड पार्क विकसित करने के लिए 35 स्थानों पर भूमि आवंटित की गई है।

लूणी में लगभग 400 करोड़ रूपये सड़क निर्माण कार्य हुए स्वीकृत—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विधानसभा क्षेत्र लूणी में 2 वर्ष के कार्यकाल में लगभग 400 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा इन कार्यों के पूर्ण होने पर पूरे क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास—
* सिनली से चाली तक डामर सड़क निर्माण कार्य (3 किमी) 1.20 करोड़ रूपये।
* मोगड़ा कलां से सालावास बार्डर तक डामर सड़क निर्माण कार्य(3 किमी) 1.20 करोड़ रूपये।

कार्यक्रम में धवा प्रधान गोविंदराम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय