Home » राजस्थान » जयपुर में महिला की हत्या कर शव मकान में फेंका:घर के पोर्च में बोरे में बंधा मिला, तेज बदबू आने पर चला पता; FSL टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर में महिला की हत्या कर शव मकान में फेंका:घर के पोर्च में बोरे में बंधा मिला, तेज बदबू आने पर चला पता; FSL टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर में एक महिला की हत्या कर शव बोरे में बांधकर एक घर के पोर्च में फेंक दिया गया। तेज बदबू आने पर लोगों को शव का पता चला। इसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस मृतका की पहचान के साथ ही वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

मृतक महिला की उम्र करीब 50 साल है। शव दो-तीन दिन पुराना है। प्रथमदृष्टया सामने आया है कि किसी दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को बोरे में बांधकर मकान के पोर्च में फेंका गया है।

पोर्च से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने देखा एडि.डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया- सुभाष कॉलोनी परशुराम पार्क के पास एक मकान के पोर्च में आज सुबह करीब 9:30 बजे शव मिला है। मकान में रहने वाले और आस-पड़ोसियों ने बदबू आने पर देखा।

तब बोरे में एक महिला का शव देखकर चौंक गए। सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय