Poola Jada
Home » राजस्थान » ऊर्जा मंत्री ने कोटा में दी 23.32 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात विकास रथ यात्रा के माध्यम से बताई 2 साल की उपलब्धियां

ऊर्जा मंत्री ने कोटा में दी 23.32 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात विकास रथ यात्रा के माध्यम से बताई 2 साल की उपलब्धियां

राज्य सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर निकाली जा रही सांगोद विधानसभा क्षेत्र की विकास रथ यात्रा सोमवार को विभिन्न गांवों में पहुंची। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी विकास रथ के साथ गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने 23.32 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर ग्रामीणों को सौगातें दी। गांवों में विकास रथ पर लगी एलईडी के माध्यम से सरकार की 2 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सहयोग से सांगोद विधानसभा क्षेत्र में खेतों तक रास्ते के लिए 35 करोड रुपए की सौगात मिली है। जिससे गांवों में हर खेत तक रास्ता पहुंचाने के हमारे संकल्प को पूरा करने में सहयोग मिला है। इन सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों की एक बड़ी मांग पूरी होगी। सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिससे पूरी विधानसभा में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। किसानों की उपज को खेतों से लाने और मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि 2 साल में राज्य सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी, बिजली समेत हर क्षेत्र में काम किया है।

ऊर्जा मंत्री ने ग्राम बरगु जेजेवाई के संवर्धन कार्य, ग्राम कुराड़ी से बरगू के मध्य पुलिया के नवनिर्माण कार्य, ग्राम भांडाहेड़ा से हनोतिया मेघवाल बस्ती में क्षतिग्रस्त सड़क के नवनिर्माण कार्य, ग्राम सुहाना से भांडाहेड़ा के मध्य पुलिया निर्माण कार्य और ग्राम सेवा सहकारी समिति भंडारण चौमा कोट के 500 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पोलाई से कराड़िया बरगू मिसिंग लिंक रोड के 1.94 करोड रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्य, 1.45 करोड रुपए की लागत से बनने वाले हनोतिया से रेलगांव भांडाहेड़ा मिसिंग लिंक सड़क तथा 1.86 करोड रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम चोमा मालियान से हनुमान मंदिर संपर्क सड़क की पट्टिका का अनावरण भी किया।
ऊर्जा मंत्री ने 4.05 करोड रुपए की लागत से ग्राम पोलाई कला से गोदल्याहेड़ी तक सड़क के निर्माण कार्य, 12 लाख रुपए की लागत से पोलाई कलां में सोलर सिंगल फेज आधारित मोटर पंप सेट मय नलकूप निर्माण कार्य, 64 लाख रुपए की लागत से पोलाई कलां में नोहती माताजी तक मिटटी जीएसबी ग्रेवल सड़क, 2.10 करोड रुपए की लागत से पोलाई खुर्द से देवपुरा तक सड़क के प्रस्तावित निर्माण कार्य, 5.90 करोड रुपए की लागत से बल्लभपुरा से रेलगांव तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण कार्य, 1.65 करोड रुपए की लागत से ग्राम भांडाहेड़ा से नाचन बावड़ी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य, 81 लाख रुपए की लागत से ग्राम सुहाना से बंबूली तक बनने वाली मिटटी जीएसबी ग्रेवल सड़क के निर्माण कार्य, 43 लाख रुपए की लागत से ग्राम सुहाना में तालाब की मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य तथा 55 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित ग्राम जनकपुर में उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय