Home » राजस्थान » स्टूडेंट्स से भरी स्कूल बस और एंबुलेंस टकराई:ड्राइवर की मौत, एम्बुलेंस पूरी तरह चकनाचूर हो गई

स्टूडेंट्स से भरी स्कूल बस और एंबुलेंस टकराई:ड्राइवर की मौत, एम्बुलेंस पूरी तरह चकनाचूर हो गई

सीकर के फतेहपुर इलाके में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण स्कूल बस ने प्राइवेट एंबुलेंस को टक्कर मार दी। स्कूल बस में स्टूडेंट्स सवार थे। हादसे में प्राइवेट एम्बुलेंस चकनाचूर हो गई। एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना फतेहपुर के गोड़िया व ठेडी के बीच की है। स्कूल बस बच्चों से भरी हुई थी। ठेडी गांव से बच्चों को फतेहपुर स्थित स्कूल मे लेकर जा रही थी। रामगढ़ शेखावाटी थाने के हैडकांस्टेबल राम कुमार ने बताया कि हादसा आज सुबह सवा 8 बजे हुआ।स्कूल बस में 25 बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेज दिया गया।

ड्राइवर की बॉडी को फतेहपुर के गवर्नमेंट धानूका हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। स्कूल बस फतेहपुर के MRJ साइंस स्कूल की थी। मृतक एंबुलेंस ड्राइवर की शिनाख्त करौली जिले के वामनपुरा परसाई रामूराम माली(25) के रुप में हुई है। वह एंबुलेंस लेकर जयपुर लौट रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय