Home » राजस्थान » अलवर में युवक को वाहन ने कुचला, मौत:तेज स्पीड में मारी टक्कर; राजगढ़ काम पर गया था, घर लौटते हादसा

अलवर में युवक को वाहन ने कुचला, मौत:तेज स्पीड में मारी टक्कर; राजगढ़ काम पर गया था, घर लौटते हादसा

अलवर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक राजगढ़ में काम से गया था। घर वापस लौटते हुए किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

हादसे में देवकीनंदन (28) पुत्र हरि सिंह निवासी हादरेडा की मौत हो गई। युवक के परिजन अर्जुन ने बताया कि देवकीनंदन सोमवार सुबह राजगढ़ में काम से गया था। देर शाम अपने घर लौट रहा था। इस दौरान दिवाकरी के पास तेज स्पीड में आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिवाकरी क्षेत्र में किराए पर रहकर रंग पेंट का काम करता था। वह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कोटा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस में RPF-पैंट्रीकार मैनेजर भिड़े:चेन पुलिंग के बाद बढ़ा विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप; 2 अवैध वेंडर गिरफ्तार

कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF