भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने चाइनीज मांझे पर कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझे से भरी चकरी और हाथ से मांझा भरने वाली मशीन बरामद की है, इस दौरान पुलिस ने छह व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
चाइनीस मांझे से करंट लगने की सूचना पर कार्रवाई
सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिली थी कि मारुति नगर के पीछे गवर्नमेंट लॉ कॉलेज है, जिसमें कुछ बच्चों के चाइनीज मांझे से कट लग गया था।इस पर उन्होंने कोई रिपोर्ट तो नहीं दी लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर चाइनीस मांझे की रोकथाम को लेकर थाना क्षेत्र में तीन जगह से चाइनीज मांझे की खेप को पकड़ा है।

3 को मांझा बेंचते ओर 3 को खरीदते हुए पकड़ा
3 लोगों को हमने चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा है और इसके साथ ही चाइनीस मांझे से पतंग उड़ाते और मांझा खरीदते हुए 3 लोगों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनसे 155 से अधिक चाइनीज मांझे की चकरियों को जब्त किया है।ये चाइनीज मांझा प्लास्टिक फाइबर का बना होता है ओ तेज धार का होता हैं।
टू व्हीलर्स ड्राइवर्स के लिए चाइनीस मांझा घातक
यह ना तो टूटता है, इससे पक्षी या कोई इंसान चपेट में आ जाए तो उसे भी काट देता हैं। टू व्हीलर्स ड्राइवर्स के लिए ये चाइनीस मांझा घातक होता है।ये चाइनीज मांझा पर्यावरण और आमजन की जिंदगी के लिए खतरनाक है।आमजन से अपील है कि अपने बच्चों को चाइनीज मांझे से दूर रखें, चाइनीस मांझा से मकर संक्रांति नहीं बनाएं।







